यूपी न्यूज

UP Election 2022‌: सपा प्रत्याशी अभय सिंह गिरफ्तार, सपा व बीजेपी समर्थकों में हिंसक झड़प, चली गोलियां, जेल में भी विवाद की आशंका

UP Assembly Election 2022‌ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के तीसरे चरण से पहले अयोध्या के गोसाइगंज सीट पर सपा प्रत्याशी अभय सिंह व बीजेपी प्रत्याशी आरती तिवारी के समर्थों के बीच हिंसक झड़प हुई है। दोनों समर्थकों के बीच पथराव व गोलियां चली हैं, जिसके बाद पुलिस ने अभय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरती तिवारी के पति बब्बू तिवारी इस समय अयोध्या जेल में बंद हैं। जिसके चलते पुलिस अभय सिंह को किसी अन्य जेल में भेजने के योजना तैयारी कर रही है। दोनों नेताओं के एक जेल में रहने की स्थिति में जेल में विवाद बढ़ सकता है।

2 min read
Feb 19, 2022

UP Assembly Election 2022‌: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के तीसरे चरण से पहले अयोध्या जिले की गोसाईगंज सीट से सपा प्रत्याशी अभय सिंह को पुलिस ने शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले सपा प्रत्याशी अभय सिंह व बीजेपी प्रत्याशी आरती तिवारी के समर्थकों के बीच जमकर भिड़ंत हुई थी। दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग व पथराव भी हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सपा प्रत्याशी अभय सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस विभाग से जानकारी मिली है कि अभय सिंह को सुबह करीब 4:00 बजे उनके आवास से गिरफ्तार किया गया है। अभय सिंह को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

अभय ने लगाए आरोप

गिरफ्तारी के बाद अमर सिंह ने आरोप लगाए हैं कि उनके खिलाफ साजिश की जा रही है जिसके चलते उन्हें गिरफ्तार किया गया है। वहीं अभय के समर्थकों का कहना है कि अब यह चुनाव जनता के हवाले है। बताते चलें दोनों प्रत्याशियों की गाड़ी एक दूसरे के आमने-सामने आने के बाद विवाद शुरू हुआ था। जिसके बाद दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों ने एक दूसरे के ऊपर फायरिंग व पथराव किया। घटना के बाद अभय सिंह ने आरोप लगाए थे कि भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों ने उनके ऊपर हमला किया। ‌

एक दूसरे पर लगाए आरोप

हिंसा के बाद दोनों प्रत्याशी एक दूसरे के ऊपर आरोप लगा रहे हैं जहां समाजवादी पार्टी अभय सिंह ने आरोप लगाए हैं कि बीजेपी प्रत्याशी के समर्थकों ने उनकी गाड़ी के ऊपर फायरिंग व पथराव किया, दूसरी ओर बीजेपी प्रत्याशी आरती तिवारी का कहना है कि अभय सिंह के समर्थकों ने उनके समर्थकों के साथ मारपीट व फायरिंग की है। तिवारी ने आरोप लगाए हैं कि घटना के दौरान सपा प्रत्याशी अभय सिंह खुद फायरिंग कर रहे थे। बताते चलें आरती तिवारी के पति पूर्व भाजपा विधायक इंद्र प्रताप तिवारी इस समय अयोध्या जेल में बंद है इनके ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। लिहाजा पुलिस अभय सिंह को किसी ओर जेल में भेजने के योजना बना रही है। एक ही जेल में रहने पर दोनों नेताओं के बीच जेल में विवाद की संभावनाएं हैं।

Updated on:
19 Feb 2022 09:49 am
Published on:
19 Feb 2022 09:06 am
Also Read
View All