वाराणसी

भाजपा नेता की गंगा नदी में डूबकर मौत, काशी में क्रूज पर सेल्फी लेते समय नीचे गिरे

BJP Leader Death in Varanasi: वाराणसी के मान मंदिर घाट पर सेल्फी के चक्कर में बड़ा हादसा। बीजेपी नेता हर्षवर्धन ठाकुर क्रूज से गंगा में गिरे, 7 घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद मिला शव। जानें पूरी खबर...
2 min read
May 07, 2026
BJP Leader Death in Varanasi, Varanasi accident, Man Ghat drowning
भाजपा नेता हर्षवर्धन ठाकुर की गंगा में डूबकर मौत | फोटो सोर्स- X

BJP Leader Death in Varanasi: बनारस के घाट पर घूमने का उत्साह उस समय मातम में बदल गया, जब वाराणसी के घाटों की खूबसूरती को मोबाइल के कैमरे में कैद करने की कोशिश एक युवा नेता के लिए मौत बन गई। ग्रेटर नोएडा से दोस्तों के साथ बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने आए बीजेपी नेता हर्षवर्धन ठाकुर की गंगा में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि क्रूज पर सेल्फी लेते समय पैर फिसलने से यह दर्दनाक हादसा हुआ।

मंगला आरती से पहले 'काल' बनी सेल्फी

भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ के प्रदेश मंत्री हर्षवर्धन ठाकुर (27) अपने पांच दोस्तों के साथ बुधवार को वाराणसी पहुंचे थे। गुरुवार सुबह 3 बजे उन्हें श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में मंगला आरती में शामिल होना था। आरती से पहले सभी दोस्त रात करीब 12:30 बजे मान मंदिर घाट पर टहलने निकले थे। इसी दौरान हर्षवर्धन एक क्रूज पर चढ़कर वीडियो और सेल्फी बनाने लगे, तभी संतुलन बिगड़ा और वह सीधे उफनती गंगा में जा गिरे।

दोनों हाथों में था मोबाइल, संभलने का मौका तक नहीं मिला

प्रत्यक्षदर्शियों और उनके दोस्तों के मुताबिक, हर्षवर्धन के दोनों हाथों में मोबाइल फोन थे। एक क्रूज से दूसरे क्रूज पर जाने की कोशिश के दौरान उनका पैर अचानक फिसल गया। रात का अंधेरा और गंगा का तेज बहाव होने के कारण मौके पर मौजूद गोताखोरों की कोशिशें भी नाकाम रहीं। सूचना मिलते ही दशाश्वमेध पुलिस और जल पुलिस ने रेस्क्यू शुरू किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

7 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

हादसे के बाद वाराणसी प्रशासन अलर्ट मोड पर आया। रात भर चले तलाशी अभियान के बाद सुबह करीब 6 बजे राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम ने कमान संभाली। लगभग डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 7:30 बजे हर्षवर्धन का शव गंगा से बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

परिवार में छाया मातम, दिल्ली पुलिस में हैं पिता

हर्षवर्धन ठाकुर के पिता संदीप सिंह दिल्ली पुलिस में तैनात हैं। जैसे ही बेटे की मौत की खबर घर पहुंची, कोहराम मच गया। हर्षवर्धन राजनीति के साथ-साथ प्रॉपर्टी डीलिंग का काम भी देखते थे। उनके साथ आए दोस्त कुशाग्र, दुर्गेश, विपुल, जीत और ललित इस हादसे के बाद सदमे में हैं।

Published on:
07 May 2026 12:43 pm
Also Read
View All
लखनऊ अग्निकांड के बाद VDA की कार्रवाई, मानक के विपरीत चल रहे 8 कोचिंग संस्थान सील

अब ध्वस्त नहीं होगी 1000 साल पुरानी वाराणसी की गंज शहिदा मस्जिद, रेलवे ने रद्द किया नोटिस, मसाजिद कमेटी ने जताई खुशी

‘हम निपट लेंगे, आप अपना देखें’, वाराणसी में गंज शहिदा मस्जिद के लिए पाक राष्ट्रपति के X पोस्ट पर सपा सांसद अफजाल अंसारी

किसी के पास आग बुझाने वाला यंत्र नहीं तो किसी के पास कर्मचारी नहीं, वाराणसी के कोचिंग सेंटर्स का बुरा हाल, भगवान भरोसे बच्चे

ट्रांसफार्मर जलने पर डिस्कॉम के एमडी का बड़ा एक्शन, XEN और वाराणसी के दो SDO के वेतन से ₹10 लाख की वसूली का आदेश