वाराणसी

UP Lok Sabha Chunav Result 2024: यूपी में पलटा पासा, रायबरेली से राहुल गांधी का बजा डंका, स्मृति ईरानी अमेठी में हारी

UP lok Sabha Chunav Results 2024: लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम 4 जून, 2024 की सुबह 8 बजे से आने शुरू हो जाएंगे। आइए आपको बताते हैं यूपी की 25 हॉट सीटों का हाल, जिन पर पूरे देश की नजर है।

6 min read
Jun 04, 2024
UP 25 Hot seats Results 2024 Live

UP Lok Sabha Election Results:लोकसभा चुनाव 2024 में 400 पार का नारा देने वाली भाजपा के लिए यूपी बहुत ही महत्वपूर्ण राज्य है। 80 सीटों वाले इस राज्य में 25 सीटों पर जोरदार मुकाबला है। अब धीरे-धीरे चुनाव की तस्वीरें साफ होती जा रही हैं। वाराणसी से पीएम नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार जीत हासिल की है। वहीं, मैनपुरी सीट से डिंपल यादव ने लोकसभा सीट जीतकर इतिहास रच दिया है। कई सीटों के रिजल्ट आने अभी बाकी हैं...

Varanasi UP Lok Sabha Results 2024

  • पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने सांसदीय क्षेत्र वाराणसी से शानदार जीत हासिल कर ली है।
  • वाराणसी से पीएम नरेंद्र मोदी 152513+ वोटों से तीसरी बार वाराणसी से सांसद बन गए है। साल 2024 भी मोदी ने अपने नाम कर लिया है।

Raebareli UP Lok Sabha Results 2024

रायबरेली से कांग्रेस से राहुल गांधी 390030+ लाख से भी ज्यादा वोटों से जीते। उन्होंने बीजेपी के दिनेश प्रताप सिंह को करारी हार दी हैं। राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव पर कहा, “यह चुनाव ‘इंडिया’ गठबंधन और कांग्रेस पार्टी सिर्फ एक राजनैतिक दल के खिलाफ नहीं लड़ी, यह चुनाव हम भाजपा, हिंदुस्तान की संस्था, सीबीआई-ईडी, इन सबके खिलाफ लड़े, क्योंकि इन संस्थाओं को पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह जी ने डराया-धमकाया… लड़ाई संविधान को बचाने की थी।”

Amethi UP Lok Sabha Results 2024

  • अमेठी में राहुल गांधी को साल 2019 में हराने वाली स्मृति ईरानी को 2024 में हार का सामना करना पड़ा है। केएल शर्मा ने कांग्रेस की हर हार का बदला लिया है। ऐसे में जीतने वाली पार्टी को स्मृति ईरानी ने बधाई दी है।
  • अमेठी से सपा के किशोरी लाल शर्मा ने 167196+ वोटों से जीत हासिल कर बीजेपी की स्मृति ईरानी को करारी हार दी है।

Kaiserganj UP Lok Sabha Results 2024

कैसरगंज से बीजेपी के करण भूषण सिंह 148843+ वोटों से जीता लोकसभा चुनाव 2024। सपा के भगत राम को हराया है। करण भूषण सिंह इसी सीट से वर्तमान सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे हैं। कुछ महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे बृजभूषण को इस बार भाजपा ने टिकट नहीं दिया था।

Kannauj UP Lok Sabha Results 2024

कन्नौज से सपा से अखिलेश यादव 170076+ वोटो से जीते। बीजेपी से सुब्रत पाठक को हराया।

Mainpuri UP Lok Sabha Results 2024

मैनपुरी से सपा की डिंपल यादव 221639+ वोटों से जीती डिंपल यादव। बीजेपी के जयवीर सिंह धनगर की चुनावी मैदान में दी करारी हुई है। यूपी की सबसे बड़ी हॉट सीट माने जाने वाली मैनपुरी कमल का फूल नहीं खिल सका। एक बार फिर से सपा ने यहां कब्जा कर लिया है। डिंपल यादव ने ये सीट जीतकर इतिहास रच दिया है। जीत पर डिंपल यादव ने सीधे बीजेपी पर निशाना साधा है।

Azamgarh UP Lok Sabha Results 2024

आजमगढ़ से सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव 161035+ वोटों से जीते। बीजेपी के दिनेश लाल यादव को हार का मुंह देखना पड़ा।

Ghazipur UP Lok Sabha Results 2024

गाजीपुर से सपा के अफजल अंसारी 124266+ वोटों से जीते। बीजेपी के पारस नाथ राय हारे।

Ballia UP Lok Sabha Results 2024

बलिया से सपा के सनातन पांडे 40515+ वोटों से जीते। वहीं, बीजेपी के बीजेपी के नीरज शेखर हारे।

Muzaffarnagar UP Lok Sabha Results 2024

मुजफ्फरनगर से सपा-कांग्रेस गठबंधन के हरेंद्र सिंह मलिक को 11086+ वोटों से जीत मिली है। बीजेपी के संजीव कुमार बालियान को करारी हार का सामना करना पड़ा है।

Chandauli UP Lok Sabha Results 2024

चंदौली से सपा के वीरेंद्र सिंह 21565+ वोटों से जीत हासिल कर चुके हैं। बीजेपी के महेंद्र नाथ पांडेय को उन्होंने हराया है।

Jaunpur UP Lok Sabha Results 2024

जौनपुर से सपा के बाबू सिंह कुशवाहा 93938+ वोटों से जीते। बीजेपी के कृपाशंकर सिंह हारे।

Ghosi UP Lok Sabha Results 2024

घोसी से सपा ने राजीव राय 161311+ वोटों से जीते। सुभासपा के अरविंद राजभर हारे।

Rampur UP Lok Sabha Results 2024

रामपुर से सपा मोहिबुल्लाह नदवी 87434+ वोटो से जीते। बीजेपी के घनश्याम सिंह लोधी हारे।

Moradabad UP Lok Sabha Results 2024

मुरादाबाद से सपा-कांग्रेस गठबंधन से रुचि वीरा 105762+ वोटों से जीते। बीजेपी के कुंवर सर्वेश कुमार हारे।

Meerut UP Lok Sabha Results 2024

मेरठ से बीजेपी के अरुण गोविल 10585+ वोटों से जीते। सपा की सुनीता वर्मा को पछाड़ा।

Mathura UP Lok Sabha Results 2024

मथुरा में साल 2014 के बाद से ही बीजेपी लागातार जीत हासिल कर रही है और साल 2024 में भी हेमा मालिनी जीत गई हैं। मथुरा से बीजेपी की हेमा मालिनी ने 289629+ वोटों से जीत हासिल कर ली है। सपा-कांग्रेस गठबंधन से मुकेश धनगर को हराया है।

Gorakhpur UP Lok Sabha Results 2024

गोरखपुर से बीजेपी के भोजपुर स्टार रवि किशन 103526+ वोटों से जीते। सपा की काजल निषाद का हराया।

Prayagraj UP Lok Sabha Results 2024

प्रयागराज से कांग्रेस के उज्जवल रमन सिंह 58795+ वोटों से जीते। वहीं, बीजेपी के नीरज त्रिपाठी की हार।

Lucknow UP Lok Sabha Results 2024

लखनऊ से बीजेपी के राजनाथ सिंह 113969+ वोटों से जीते। सपा से रविदास मेहरोत्रा हारे।

Sambhal UP Lok Sabha Results 2024

संभल से सपा-कांग्रेस गठबंधन के जिया उर रहमान बर्क 123220+ वोटों से जीते। बीजेपी के परमेश्वर लाल सैनी हारे।

Mirzapur UP Lok Sabha Results 2024

मिर्जापुर से अपना दल से अनुप्रिया पटेल 37588+ वोटों से जीतीं। सपा की रमेश चंद्र बिंद हारे।

Unnao UP Lok Sabha Results 2024

उन्नाव से बीजेपी के साक्षी महाराज 35818+ वोटों से जीते। सपा की अन्नू टंडन हारीं।

Pilibhit UP Lok Sabha Results 2024

पीलीभीत से बीजेपी के जितिन प्रसाद 164935+ वोटों से जीते और सपा के भगवत सरन गंगवार हारे।

Sultanpur UP Lok Sabha Results 2024

सुल्तानपुर से सपा के रामभुआल निषाद 43174+ वोटों से जीते। बीजेपी की मेनका गांधी को हराया।

Updated on:
04 Jun 2024 09:13 pm
Published on:
04 Jun 2024 01:57 am
Also Read
View All

अगली खबर