विदेश

छोटी बच्चियां भी सीख रहीं AK-47 चलाना, डोनाल्ड ट्रंप की धमकी के बाद क्या ईरान पर होने वाला है बड़ा हमला

लाइव टीवी शो के दौरान अचानक न्यूज एंकर ने स्टूडियो की छत पर दनादन गोलियां बरसाना शुरू कर दिया! अमेरिका और इजरायल के संभावित हमलों के खौफ के बीच ईरान में अब आम नागरिकों को युद्ध के लिए हथियार चलाने की ट्रेनिंग दी जा रही है।

2 min read
May 18, 2026
छोटी बच्चियां भी सीख रहीं AK-47 चलाना,

Iran Military Training Civilians: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई सैन्य धमकियों के बाद ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध छिड़ने की अनिश्चितता चरम पर पहुंच गई है। इसी बीच सोशल मीडिया पर ईरान के सरकारी टीवी चैनलों के कुछ ऐसे वीडियो वायरल हुए हैं जिन्होंने पूरी दुनिया को सन्न कर दिया है। सरकारी चैनल 'ओफोग' (Ofogh) पर लाइव शो के दौरान एंकर होसैन होसेनी ने स्टूडियो में ही बंदूक थाम ली। उसने इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के एक नकाबपोश सैनिक से हथियार संभालने की लाइव ट्रेनिंग ली और कैमरे के सामने ही बंदूक से स्टूडियो की छत और यूएई के झंडे की तरफ ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

ये भी पढ़ें

43 साल बाद नॉर्वे पहुंचे PM मोदी, समंदर से अंतरिक्ष तक के मास्टरप्लान पर होगी चर्चा, 5 देशों के साथ मजबूत होगी साझेदारी

महिलाओं ने भी थामी AK-47

ईरान के ही चैनल 3 की एक महिला प्रेजेंटर मोबीना नासिरी का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है। वह लाइव ब्रॉडकास्ट के दौरान अपने दोनों हाथों में एक असॉल्ट राइफल पकड़े हुए नजर आईं। उन्होंने टीवी पर देश के आम नागरिकों को संबोधित करते हुए लाइव कैमरे पर जो कहा, उसने ईरान के इरादों को साफ कर दिया। मोबीना नासिरी ने कहा कि 'उन्होंने मुझे वनाक स्क्वायर से एक हथियार भेजा है, ताकि मैं भी आप सब लोगों की तरह उसका इस्तेमाल करना सीख सकूं। इस प्रसारण के माध्यम से, मैं यह घोषणा करता हूं कि मैं अपने देश के लिए अपनी जान कुर्बान करने को तैयार हूं।'

हर व्यक्ति के हाथों में बंदूक

तेहरान के वनक स्क्वायर से लेकर देश के कई शहरों की मस्जिदों तक में आम नागरिकों और छोटी-छोटी लड़कियों के लिए हल्के हथियारों की ट्रेनिंग के विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं। ईरान में सीजफायर के बाद से ही 'नाइट गैदरिंग्स' हो रही हैं, जहां हजारों लोग 'डेथ टू अमेरिका' के नारे लगाते हुए हथियार खोलना और चलाना सीख रहे हैं। एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, वहां एक छोटी लड़की ने खाली AK-47 को उठाया, हवा में लहराकर ट्रिगर दबाया और वापस सैनिक को लौटा दिया। सरकारी मीडिया इन क्लिपों को 'देश की रक्षा के लिए सार्वजनिक तैयारी' के रूप में दिखा रहा है, जो यह संकेत है कि ईरानी अधिकारी अमेरिकी सैनिकों के संभावित जमीनी हमले से निपटने की तैयारी में जुटे हैं।

डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी

ईरान में आम जनता को हथियार बांटने का यह खतरनाक सिलसिला डोनाल्ड ट्रंप की उस सीधी धमकी के बाद शुरू हुआ है, जिसमें उन्होंने ईरान को पूरी तरह तबाह करने की चेतावनी दी है। सीजफायर के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर लिखा कि 'ईरान के लिए घड़ी की सुइयां तेजी से आगे बढ़ रही हैं, उन्हें फौरन, और बहुत तेजी से कदम उठाने होंगे वरना उनका नामो-निशान तक नहीं बचेगा। समय ही सबसे कीमती चीज है!' अमेरिकी रक्षा विभाग और इजरायल एक बार फिर ईरान पर हवाई हमलों को फिर से शुरू करने की खुफिया तैयारी में जुटे हैं। हालांकि ट्रंप ने पाकिस्तान के जरिए बातचीत का रास्ता चुना था, लेकिन अब तक इसका कोई नतीजा नहीं निकला है।

ये भी पढ़ें

ईरान की जिद पर झुका अमेरिका ? तेल प्रतिबंधों को अस्थायी रूप से हटाने का गुप्त प्रस्ताव आया सामने!
Updated on:
18 May 2026 09:17 pm
Published on:
18 May 2026 09:16 pm
Also Read
View All