विदेश

इज़रायली हमलों में हिज़बुल्लाह के 3 आतंकी ढेर, सीज़फायर की उड़ी धज्जियाँ

Israel-Hezbollah War: लेबनान में इज़रायल लगातार सीज़फायर का उल्लंघन कर रहा है। इज़रायली सेना ने जानकारी दी है कि उनके हमले में हिज़बुल्लाह के 3 आतंकी मारे गए हैं।

2 min read
Apr 29, 2026
Israel bombs Lebanon
Israel bombs Lebanon (File Photo)

इज़रायल (Israel) और लेबनान (Lebanon) के बीच नाममात्र का सीज़फायर चल रहा है, क्योंकि इज़रायली सेना के हमले अभी भी जारी हैं। इज़रायली सेना साउथ लेबनान में समय-समय पर हमले कर रही है। कभी बमबारी, तो कभी भीषण गोलीबारी। फाइटर जेट्स भी मिसाइल गिरा रहे हैं। सीज़फायर का उल्लंघन करते हुए इज़रायल अमेरिका (United States of America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के आदेश की भी धज्जियाँ उड़ा रहा है।

हिज़बुल्लाह के 3 आतंकी ढेर

इज़रायली सेना ने जानकारी दी कि मंगलवार को उसके हमलों में हिज़बुल्लाह (Hezbollah) के 3 आतंकी मारे गए। इस दौरान इज़रायली सेना ने पूरे इलाके में हिज़बुल्लाह के इंफ्रास्ट्रक्चर पर बमबारी की। इज़रायली सेना साउथ लेबनान में उस इलाके से बाहर भी कई जगहों पर हमले कर रही है, जहाँ वो अपना कंट्रोल रखना चाहती है, यानी 'येलो लाइन' के उत्तरी हिस्से में।

इज़रायली सैनिक हुआ घायल

इज़रायली सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि एक हमले के दौरान एक सैनिक घायल हो गया। हालांकि उस सैनिक को ज़्यादा चोट नहीं आई और उसे जल्द ही वहाँ से निकाल लिया गया।

इज़रायल के खिलाफ नहीं रुकेगा हिज़बुल्लाह का अभियान

इज़रायली सेना के लगातार सीज़फायर उल्लंघन से हिज़बुल्लाह काफी नाराज़ है और उसने साफ कर दिया है कि एकतरफा सीज़फायर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इतना ही नहीं, हिज़बुल्लाह ने ठान ली है कि इज़रायल के खिलाफ उसका अभियान जारी रहेगा। इसी वजह से साउथ लेबनान में हिज़बुल्लाह ने अपनी एक्टिविटी बढ़ा दी है। हिज़बुल्लाह के लड़ाके न सिर्फ साउथ लेबनान में इज़रायली सैनिकों को निशाना बनाते हुए हमले कर रहे हैं, बल्कि नॉर्थ इज़रायल को भी निशाना बना रहे हैं और ड्रोन अटैक कर रहे हैं। कुछ दिन पहले ही हिज़बुल्लाह ने नॉर्थ इज़रायल के निवासियों को संबोधित करते हुए एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें हिज़बुल्लाह ने चेतावनी दी है कि उस इलाके में रहने वाले निवासी सुरक्षित नहीं हैं।

Updated on:
29 Apr 2026 01:02 pm
Published on:
29 Apr 2026 12:53 pm