
कहीं रेलवे फाटक तो कहीं नाला खुदाई में थम गई अनूपपुर की रफ्तार, पौने घंटा जाम में फंसे रहे लोग
बाइक निकालने में क्षतिग्रस्त हुआ रेलवे फाटक, तकनीशियनों की सुधार के बाद दोबारा खुला रेलवे बेरिकेट
अनूपपुर। अनूपपुर नगर के मध्य से गुजरी कटनी-बिलासपुर रेल लाईन तथा लोगों की आवाजाही के लिए बनी फाटक पर सोमवार २० अगस्त की सुबह उस समय नई मुसीबत बन गई, जबकि शटल सवारी गाड़ी के लिए गेटमैन द्वारा बंद किए गए रेलवे फाटक को कोतवाली थाना क्षेत्र के कांसा गांव निवासी बाइक सवार ने बंद रेलवे फाटक के नीचे से बाइक निकालने के दौरान अपने कंघे की ताकत से फाटक बेरिकेट को उठाते हुए क्षतिग्रस्त कर दिया। जिसमें बेरिकेट लीवर के पास जोड़ पर बेरिकेट टूटकर टेढी हो गई और लगभग पौने घंटा तक लिए रेलवे फाटक ब्रेकडाउन हो गया। फाटक के क्षतिग्रस्त होते ही बाइक सवार अपनी बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। इस दौरान गेटमैन ने बाइक नम्बर नोट कर घटना की सूचना रेलवे स्टेशन प्रबंधक अनूपपुर को दी, जहां सुधार के लिए तकनीशियों का दल रेलवे फाटक पहुंचा। लेकिन सप्ताह के प्रथम दिन सोमवार होने के कारण जिला अस्पताल आने वाले मरीजों, कार्यालय जाने वाले शासकीय सेवकों, कलेक्ट्रेट कार्यालय सहित अन्य कार्यो से अनूपपुर मुख्यालय आने वाले हजारो वाहन चालकों सहित नगरवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दोनों छोरों पर पौने घंटा तक लोगों की आवाजाही बंद रही। शुरूआती समय में वाहन चालकों ने तत्काल सुधार हो जाने की सोच में फाटक के दोरों छोर पर खड़े रहे। लेकिन बाद में तकनीशियनों ने अधिक समय लगने की बात कही तो, कार, जीप और बाइक चालकों ने अपनी वाहनों का रूख अंडरब्रिज की ओर किया। इसमें सबसे अधिक मरीजों को लेकर जिला अस्पताल आने वाले एम्बुलेंस वाहनों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालंाकि आरपीएफ रेलवे प्रभारी का कहना है कि बाइक सवार को ढूढने जवानों को भेजा गया है। मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा। बताया जाता है कि आए दिन बंद होती फाटकों से जल्द निकलने के चक्कर में बाइक सवार सहित चौपहिया वाहन चालक भी तेज रफ्तार में फाटक पार करने का प्रयास करते हैं, जिसमें वाहनों के भिंडने या बाइक से पीछे बैठे सवार के सडक़ पर गिरने की घटनाएं सामने आती रहती है। वहीं तेज रफ्तार में बाइक सवार के फाटक से टकराने पर सवार के घायल तथा फाटक क्षतिग्रस्त की घटनाएं भी बनती रहती है।
बॉक्स: ठेकेदार ने खोदा मुख्य सडक़ का किनारा, आधा घंटा लगा जाम
अभी रेलवे फाटक की परेशानी से नगरवासियों ने फुटकारा ही पाया था कि अनूपपुर नगरीय क्षेत्र में जलप्रदाय कराने वाली कंपनी के कर्मचारियों ने बिना यातायात पुलिस विभाग की अनुमति लिए सकरी मार्गो में शामिल कोतवाली तिराहा से सामतपुर तिराहा मुख्य मार्ग पर सडक़ के किनारों की खुदाई कर डाली। जिसके कारण बस स्टैंड आने वाली बसों के साथ नगर से सामतपुर तिराहा की ओर जाने वाली वाहनों का दोनों दिशाओं से लम्बा जाम लग गया। वहीं बाइक व पैदल यात्रियों की भीड़ में दोनों दिशाओं से आवाजाही बिल्कुल बंदकर दी। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस अधिकारियों सहित कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से वाहनों की जाम को खुलवाया तथा यातायात सामान्य की। इस दौरान पुलिस ने कंपनी के कुछ मजदूरों को पकड़ कर थाने ले आई। जहां पूछताछ के बाद मजदूरों को छोड़ दिया गया। बताया जाता है कि खुदाई के दौरान कंपनी के कोई कर्मचारी नहीं थे, यहां तक ठेकेदार ने न तो यातायात व नगरपालिका अनूपपुर को लिखित सूचना दी थी।
वर्सन:
थाने या यातायात विभाग में किसी प्रकार की सूचना नहीं दी गई है। मजदूरों व कर्मचारियों को चेतावनी दी गई है कि दिन के समय सडक़ किनारों की खुदाई नहीं की जाएगी। रात ९ बजे के बाद ही खुदाई करने के निर्देश दिए गए हैं। नगरपालिका को भी दिन के समय खुदाई नहीं कराने की सख्त हिदायत दी गई है।
प्रफ्फूल राय, थाना प्रभारी कोतवाली अनूपपुर।
Published on:
21 Aug 2018 08:43 pm
बड़ी खबरें
View Allअनूपपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
