
congress hiring Reels-Meme Makers (फोटो- Freepik)
Congress hiring Reels-Meme Makers: राजनीति का अखाड़ा अब सड़कों से ज्यादा मोबाइल की स्क्रीन पर सजने लगा है। इससे अब कांग्रेस सोशल मीडिया वॉरियर अभियान शुरु कर रही है। इसके तहत ऐसे लोगों को कांग्रेस में भर्ती करने की तैयारी है, जो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और रील्स-मीम्स व पोस्टर बनाने में माहिर है, वीडियो एडिटर और लेखक है। जिन्हें पार्टी में सोशल मीडिया योद्धा के रूप में भर्ती किया जाएगा। यानी अब पार्टी को सिर्फ दरी बिछाने और नारे लगाने वाले कार्यकर्ताओं की नहीं, बल्कि बल्कि अच्छी रील्स और धारदार मीम्स गढ़ने वाले युवाओं की जरूरत है।
अशोकनगर में रविवार को कांग्रेस ने प्रेसवार्ता कर अपनी इस नई डिजिटल फौज का पूरा खाका पेश किया। जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुशवाह ने कहा कि पार्टी अब वार्ड, विकासखंड, विधानसभा क्षेत्र और जिलास्तर पर युवाओं को नियुक्त करेगी, लेकिन फोकस आम कार्यकर्ताओं पर नहीं, बल्कि डिजिटल इन्फ्लुएंसर, लेखक, ग्राफिक डिजाइनर, वीडियो एडिटर, ब्लॉगर और कार्टूनिस्ट जैसे रचनात्मक लोगों पर है। पार्टी का मानना है कि जो लोग सोशल मीडिया के जरिए जनता की नब्ज पकड़ना जानते हैं, वे कांग्रेस की विचारधारा और संवैधानिक मूल्यों को ज्यादा बेहतर ढंग से लोगों तक पहुंचा सकते है। इस पूरी कवायद में महिलाओ, स्वतंत्र फाकारों व लोक कलाकारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
इस राजनीतिक अभियान का सबसे रोचक पहलू इसकी चयन प्रक्रिया है, जो पूरी तरह से किसी कॉर्पोरेट कंपनी की हायरिंग जैसी लग रही है। इसके लिए बाकायदा ऑनलाइन गूगल फॉर्म जारी किए गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून रखी गई है। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए युवाओं के 20 से 23 जून तक कांग्रेस दफ्तर में इंटरव्यू होंगे। 30 जून को चयनित वॉरियर्स की फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी।
जिला सोशल मीडिया प्रभारी मयंक दुबे ने इसे प्रतिभा खोज करार दिया है। उनका कहना है कि ऐसे युवा हैं जो अपने तीखे कार्टून, पोस्ट या वीडियो से सीधे जनता पर प्रभाव डालते हैं। पार्टी ऐसे ही स्थानीय चेहरों को जोडना चाहती है। राजनीति के जानकारों का मानना है कि चुनाव से पहले युवाओं को सीधे पार्टी सिस्टम से जोडने व सोशल मीडिया पर अपनी पकड़ मजबूत करने का कांग्रेस का यह डिजिटल दांव अशोकनगर की राजनीति में नया ट्रेंड सेट कर सकता है। प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस नेता अशोक शर्मा, सेवादल अध्यक्ष राहुल शर्मा भी मौजूद रहे।
Published on:
08 Jun 2026 07:05 pm
बड़ी खबरें
View Allअशोकनगर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
