6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस यूथ के 1160 में से 761 सदस्यों के इस्तीफा की घोषणा, जानिये क्यों हैं नाराज

आरोप: सक्रिय सदस्यों की बजाय दूसरों को बना दिया पदाधिकारी, चेतावनी: पद नहीं दिए तो सामूहिक रूप से छोड़ देंगे पार्टी।

2 min read
Google source verification
congress youth

पद न मिलने से नाराज कांग्रेस का यूथ, 1160 में से 761 सदस्यों ने की इस्तीफा की घोषणा

अशोकनगर@अरविंद जैन की रिपोर्ट...

विधानसभा चुनाव शुरू हो जाने से जहां कांग्रेस युवाओं को अपनी तरफ खींचने के प्रयास में जुटी हुई है, लेकिन ऐसे में युवा कांग्रेस पार्टी की परेशानी बढ़ाती नजर आ रही है।

संगठन में पद न मिलने से नाराज जिले के 761 कार्यकर्ताओं ने प्रेस वार्ता कर पार्टी से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी है। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सक्रिय सदस्यों की बजाय दूसरों को पद दे दिए गए हैं और यदि सक्रिय कार्यकर्ताओं को पद नहीं दिए तो कार्यकर्ता सामूहिक रूप से पार्टी से इस्तीफा दे देंगे।

शनिवार दोपहर को युवा कांग्रेस के करीब दो दर्जन युवाओं ने प्रेस कॉन्फें्रस की और कहा कि युवा कांग्रेस में 1160 सक्रिय कार्यकर्ता हैं, जिनमें से 761 ने सैयद नूर अली को जिलाध्यक्ष व गौरव त्रिपाठी को प्रदेश पदाधिकारी बनाने के लिए युवा कांग्रेस की सदस्यता ली थी। लेकिन पार्टी ने ऐसे लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों दे दीं, जो सक्रिय सदस्य नहीं है और अन्य पदों के लिए भी योग्य नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी यदि समय पर निर्णय नहीं लेती और दोनों को सम्मानजनक पद नहीं देती तो सामूहिक इस्तीफा दिया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पदाधिकारी चुनने के लिए निर्वाचन प्रक्रिया होना थी, लेकिन पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व में नियुक्ति प्रणाली लागू की। प्रेस कॉन्फे्रंस में चंद्रमोहन सेन, कुलदीप अहिरवार, साजन संधु, संजीव पंत सहित कई सदस्य मौजूद थे।

अध्यक्षों ने कहा अच्छा कार्य करने से असंतुष्ट हैं-
युवा कांग्रेस के ग्रामीण अध्यक्ष विशाल रघुवंशी और शहरी अध्यक्ष अरविंद जैन का कहना है कि 31 जुलाई को उन्हें पार्टी ने जिम्मेदारी दी थी। 72 दिन में उन्होंने प्रदेश और जिला कार्यालय से मिले निर्देशों का निष्ठा से पालन किया।

गांव-गांव में चौपाल लगाकर लोगों को जोड़ा और पार्टी के अभियान रोजगार की खोज में जिले में 6200 युवाओं के आवेदन भरवाए और जिला प्रदेश में छठवे स्थान पर रहा। दोनों अध्यक्षों ने कहा कि हमारा अच्छा काम देखकर कुछ लोग असंतुष्ट हो सकते हैं।