27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आनंदपुर धाम से पीएम मोदी ने दुनिया को दी सीख

PM Modi in Anandpur Dham: आनंदपुर आश्रम से पीएम नरेंद्र मोदी ने दुनिया को दी सीख, पीएम ने कहा मानवता के लिए युद्ध, संघर्ष, मानवीय मूल्यों से जुड़ी कई चिंताएं, अद्वैत के विचार से ही मिलेगा समाधान, जानें किस बात के लिए कहा याद रखना..
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अशोकनगर

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 12 Apr 2025, 6:59 AM IST

PM Modi in Anandpur Dham mp

PM Modi in Anandpur Dham mp

PM Modi in Anandpur Dham: आनंदपुर आश्रम से पीएम नरेंद्र मोदी ने दुनिया को सीख देते हुए कहा, भौतिक उन्नति के बीच मानवता के लिए युद्ध, संघर्ष, मानवीय मूल्यों से जुड़ी कई चिंताएं भी हैं। अपने पराए की मानसिकता मानव को दूर करती है। अद्वैत के विचार से ही समाधान मिलेगा। सत्संग में आश्रम के सेवा कार्यों की तारीफ की। बोले-2047 तक विकसित भारत बनने का लक्ष्य तय किया है। याद रखना है कि दुनिया के कुछ देश विकास यात्रा में संस्कृति से कट गए, परंपरा भुला दी। हमें संस्कृति को संरक्षित रखना है। भारत में संस्कृति सिर्फ पहचान से ही नहीं जुड़ी है, सामर्थ्य को मजबूती देती है। मंच पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल, सीएम डॉ. मोहन यादव व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद थे।

एमपी की पहचान और मजबूत होगी

पीएम ने कहा, देश को इतना कुछ देने वाले अशोकनगर व आनंदपुर धाम जैसे क्षेत्र का विकास भी हमारी जिम्मेदारी है। इस क्षेत्र को कला, संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य का वरदान है। यहां विकास व विरासत की असीम संभावनाएं हैं। राम वन गमन पथ का अहम हिस्सा मप्र से गुजरेगा। एमपी पहले से अजब-गजब है, इनसे उसकी पहचान और मजबूत होगी।

ये भी पढ़ें: 12 गांवों का सर्वे पूरा, अब बनेगा नेशनल हाइवे इंडिया पश्चिमी रिंग रोड, NH-52 से जुड़ेगा, काम शुरू

ये भी पढ़ें: तीन चक्रवातीय घेरे एक साथ एक्टिव, 42 जिलों में तेज हवाओं, बारिश ओलों से बुझेगी गर्मी की आग