
National Hiway India Western Ring road MP
Western Ring Road in MP: पश्चिमी रिंग रोड का रास्ता साफ होता जा रहा है। जिला प्रशासन और नेशनल हाइवे की टीम ने हातोद तहसील के 12 गांव का सर्वे पूरा कर लिया है। बड़ी बात ये रही कि गुरुवार को आखिरी दिन कोई विरोध सामने नहीं आया। उधर, एनएचएआइ की टीम प्रशासनिक अमले के साथ देपालपुर व सांवेर का सर्वे करेंगी।
नेशनल हाइवे इंडिया (NHI) 64 किमी लंबा और 80 मीटर चौड़ा पश्चिम रिंग रोड बनाने जा रहा है। यह एनएच-52 में नेटेरेक्स के समीप से शुरू होगा जो शिप्रा नदी के निकट आकर मिलेगा। सड़क में दो बड़े व 30 छोटे पुल बनेंगे तो तीन रेल ओवर ब्रिज का निर्माण भी प्रस्तावित है। करीब 600 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण होगा, जिसमें से 550 हेक्टेयर निजी है। ये प्रक्रिया इंदौर में शुरू हो गई है।
अच्छी बात ये है कि हातोद तहसील के 12 गांव के सर्वे के साथ रोड के 22 किमी का रास्ता अब साफ है। मंगलवार व बुधवार को कुछ जगह शुरुआत में किसानों ने नाराजगी जताई थी, लेकिन गुरुवार को जिंदा खेड़ा, पंथ बड़ोदिया, कराड़िया व आकासोदा में 6.5 किमी का सर्वे हुआ। इसमें विरोध की कोई स्थिति नहीं बनी। एसडीओ रवि वर्मा अब फेहरिस्त तैयार कर रहे हैं ताकि भू अर्जन की प्रक्रिया शुरू की जा सके। परिसंपत्ति घोषित कर आपत्तियां ली जाएगी। बाद में अवार्ड घोषित होगा।
-चौड़ाई 80 मीटर (सिक्स लेन)
-लंबाई 64 किमी
- जमीन 600 हेक्टेयर
-अधिग्रहण देपालपुर व सांवे
एनएचएआइ की पूरी टीम हातोद में जुट गई थी जिसके चलते गुरुवार को देपालपुर व सांवेर में सर्वे शुरू नहीं हो सका। देपालपुर के 5 तो सांवेर में 9 गांव हैं, लेकिन यहां 24 किमी ङ्क्षरग रोड बनना है। सर्वे करने के बाद क्षेत्रीय एसडीओ ही भूअर्जन की प्रक्रिया पूरी करेंगे।
-दूरी 18 किमी
- अधिग्रहित 145.9275 -भूमि हेक्टेयर
-गांव: किशनपुरा, बेटमा खुर्द, मोहना, लालेंदीपुरा व रोलाई।
-दूरी - 22 किमी
-अधिग्रहित 165.3972 भूमि हेक्टेयर
-गांव: बड़ोदिया पंथ, कराडिय़ा, सिकंदरी, अकसोदा, पलादी, मिर्जापुर, अरनिया, मांगलिया अरनिया, अजनोटी, जंबूदी सरवर, जिदाखेड़ा व नहर खेड़ा।
-दूरी 24 किमी
-अधिग्रहित 189.4392 भूमि हेक्टेयर
-गांव: बालोदा टाकून, धतुरिया, कट्टाक्या, सोलसिंदा, जेतपुरा, मुंडला हुसैन, ब्राह्मण पिपलिया, बरलाई जागीर व पीरकराडिय़ा।
इंदौर के अलावा धार जिले की दो तहसील के पांच गांव आ रहे हैं। पीथमपुर तहसील के जमोदी व बरदरी। धार तहसील की अकोलिया, खंडवा व कल्याणसीखेड़ी की करीब 100 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित होगी।
Updated on:
11 Apr 2025, 1:27 PM IST
Published on:
11 Apr 2025, 1:27 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.