script38 people killed in china factory fire accident | चीन की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 38 लोगों की मौत, 2 घायल | Patrika News

चीन की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 38 लोगों की मौत, 2 घायल

locationनई दिल्लीPublished: Nov 22, 2022 01:10:44 pm

Submitted by:

Tanay Mishra

China Fire Accident: चीन की एक फैक्ट्री में आग लगने से भीषण तबाही मच गई। इसमें जान-माल दोनों का ही नुकसान हुआ।

china_fire_accident_in_factory.jpg
Fire Accident In China

चीन (China) की एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। देश के हेनान (Henan) प्रांत के आन्यांग (Anyang ) शहर में स्थित फैक्ट्री में आग लगने की दुर्घटना घटित हुई। रिपोर्ट के अनुसार चीन के समयानुसार सोमवार को को दिन में 4:22 बजे फैक्ट्री में आग लग गई और थोड़ी ही देर में पूरी फैक्ट्री धूं-धूं कर जलने लगी। इस दुर्घटना से फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। लोकल रिपोर्ट के अनुसार इस दुर्घटना में 38 हो गई और 2 लोग घायल हुए। साथ ही कुछ लोग इस हादसे की वजह से लापता भी हो गए।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.