scriptजापान: जहाज में कोरोना वायरस से संक्रमित भारतीय यात्रियों की सेहत में हो रहा सुधार | Corona virus: Improvement in health of infected Indian passenger | Patrika News
एशिया

जापान: जहाज में कोरोना वायरस से संक्रमित भारतीय यात्रियों की सेहत में हो रहा सुधार

इस घातक वायरस के 88 नए मामले आए हैं
संक्रमित व्यक्तियों की कुल संख्या 542 हो गई है

Feb 19, 2020 / 12:51 pm

Mohit Saxena

japan ship

जापान में तट पर खड़ा जहाज।

टोक्यो। जापान में समुद्र तट के पास अलग खड़े जहाज में कोरोना वायरस से संक्रमित छह भारतीयों की स्थिति में सुधार हो रहा है। भारतीय दूतावास ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि जहाज पर इस घातक वायरस के 88 नए मामले आए हैं। इससे संक्रमित व्यक्तियों की कुल संख्या 542 हो गई है।
Corona Virus: रूस ने चीनी नागरिकों पर लगाई रोक, 2000 के पार पहुंचा मौत का आंकड़ा

जापान के तट पर इस माह के शुरू में पहुंचे इस क्रूज जहाज पर सवार 3,711 लोगों में से कुल 138 भारतीय हैं। इनमें चालक दल के 132 सदस्य और छह यात्री शामिल हैं। जापान सरकार ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 (कोरोना वायरस) के पॉजिटिव मामलों का पता लगाने के लिए जांच पूरी हो गई है।
सरकार के अनुसार 88 और मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे जहाज पर संक्रमित लोगों की संख्या 542 तक हो गई है। क्रूज से बीते माह हांगकांग में उतरे एक यात्री के कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि होने के कारण जहाज को अलग-थलग रखा गया है। दूतावास ने एक बयान में कहा कि चालक दल के सभी छह भारतीय सदस्यों के इलाज का असर हो रहा है और उनकी स्थिति में सुधार हो रही है।

Home / world / Asia / जापान: जहाज में कोरोना वायरस से संक्रमित भारतीय यात्रियों की सेहत में हो रहा सुधार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो