3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टीवी इंटरव्यू में इमरान खान का विवादित बयान, कहा-नारीवाद ने मातृत्व की भावना को कम किया

इमरान खान का एक विवादित बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने नारीवाद का विरोध करते हुए कहा कि यह मातृत्व की भावना को कम करता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shiwani Singh

•

Updated: 19 Jun 2018, 12:36 PM IST

Imran

टीवी इंटरव्यू में इमरान खान का विवादीत बयान, कहा-नारीवाद ने मातृत्व की भावना को कम किया

इस्लामाबाद। क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान का विवादों से हमेशा से नाता रहा है। पाकिस्तान के ये राजनेता एक बार फिर विवादों से घिर गए हैं। बता दें कि इस बार वे पूर्व पत्नी के आरोपों का जवाव देने वाले विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में है। उनका बयान पाक मीडिया में छाया हुआ है और वे लगातार लोगों की आलोचना झेल रहे हैं।

यह भी पढ़ें-गाड़ी में 'भारत सरकार' लिखकर लोगों से करता था ठगी, मुंबई क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

पश्चिमी 'नारीवादी आंदोलन' को लेकर पूछे गए थे सवाल

बता दें कि इमरान ने एक निजी चैनल को इंटरव्यू दिया था। इस इंटरव्यू में उनसे पश्चिमी 'नारीवादी आंदोलन' को लेकर सवाल पूछे थे, जिस पर उन्होंने असहमति जताई थी। इंटरव्यू में इमरान ने यहां तक कह दिया था कि नारीवाद ने मातृत्व की भावना को कम कर दिया है।

इमरान ने 'नारीवादी आंदोलन' पर जताई थी असहमति

इमरान ने इंटरव्यू में आगे कहा, 'किसी भी व्यक्ति को सबसे ज्यादा उसकी मां प्रभावित करती है। वह उसकी पहली टीचर होती है। ऐसी मां को ही असली मां कहा जाता है। मैं पश्चिम के इस 'नारीवादी आंदोलन', सभ्यता से एकदम सहमत नहीं हूं। इसने एक मां की भूमिका को कम कर दिया है। जब मैं बड़ा हो रहा था तब मुझ पर सबसे ज्यादा असर मेरी मां का था।'

यह भी पढ़ें-सीरिया में हवाई हमला, सरकार का समर्थन करने वाले 50 से ज्यादा लड़ाकों की मौत

सोशल मीडिया पर जमकर हुई आलोचना

वहीं, अब इमरान खान के इस बयान की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के चीफ के इस बयान को महिला विरोधी बताया जा रहा है। इमरान के इस बयान का ट्विटर यूजर्स भी खुलकर विरोध कर रहे हैं। कई यूजर्स ने ट्वीट किया कि इमरान के पास नारीवाद को लेकर समझ की बेहद कमी है। वहीं, कुछ लोगों ने लिखा कि नारीवाद असल में मातृत्व का आनंद लेता है। कई लोगों ने यहां तक कह दिया कि इमरान खान को खुद को शिक्षित करने की जरूरत है।