3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीरिया में हवाई हमला, सरकार का समर्थन करने वाले 50 से ज्यादा लड़ाकों की मौत

सीरिया के अल-हरा शहर में हवाई हमलों में 50 से ज्यादा सरकार समर्थक लड़ाके मारे गए है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shiwani Singh

•

Updated: 19 Jun 2018, 10:44 AM IST

syria

सीरिया में हवाई हमला, सरकार का समर्थक करने वाले 50 से ज्यादा लड़ाकों की मौत

बेरूत। सीरिया में हवाई हमलों में 50 से ज्यादा लड़ाके मारे गए हैं। सरकार समर्थक लड़ाकों की मौत सीरिया के अल-हरा शहर में हुई है। मारे गए लोगों में ज्यादातर लोग विदेशी हैं। वहीं, इस हमले के लिए अमरीकी नीत सैन्य गठबंधन को जिम्मेदार बताया जा रहा है। बता दें कि ये हमले रविवार मध्यरात्रि से ठीक पहले हुए थे।

यह भी पढ़ें-गाड़ी में 'भारत सरकार' लिखकर लोगों से करता था ठगी, मुंबई क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

अमरीकी नीत सैन गठबंधन ने आरोपों से किया इनकार

वहीं, दूसरी तरफ अमरीकी नीत सैन गठबंधन ने इन आरोपों को गलत बताया है। आपको बता दें कि जिस जगह हवाई हमले हुए है वहां पर क्षेत्रीय मिलिशिया का नियंत्रण है। ये 7 साल से चल रहे युद्ध में राष्ट्रपति बशर अल असद की तरफ से लड़ाई लड़ रहे हैं।

मरने वाले में ज्यादातर सरकार समर्थक

सीरियाई लड़ाई पर पर नजर रखने वाली ब्रिटेन की एक संस्था सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के अनुसार हाल के महीनों में अब तक जितनी भी मौते हुई हैं उनमें से सबसे घातक हमलों में से एक में सरकार समर्थक 52 लड़ाकों की मौत हो गई है। वहीं, इस संबंध में ऑब्जर्वेटरी के प्रमुख रामी अब्दुल रहमान ने बताया कि जिन लोगों की मौत हुई उनमें मरने वालों में सरकार समर्थक मिलिशिया के सदस्य और सैनिक थे। साथ ही इनमें कम से कम 30 इराकी और 16 सीरियाई लड़ाके भी थे।'

यह भी पढ़ें-Video: एक युवक ने लोकल ट्रेन के सामने कूद कर की आत्महत्या

कई लडा़कों की नहीं हो पाई पहचान

उन्होंने आगे बताया कि छह ऐसे लड़ाके भी है जिनकी हवाई हमले में मौत हुई है, लेकिन उनकी अभी पहचान नहीं हो पाई है कि वे किसी देश के नागरिक है। बता दें कि इस क्षेत्र में इराकी, ईरानी, लेबनानी और अफगान लड़ाके भी तैनात हैं। वहीं, अब्दुल रहमान के मुताबिक कुछ घायल लड़ाकों का इलाज अल्बु कमल में किया जा रहा है जबकि अन्य इराक चले गए हैं।