2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Indonesia Earthquake: मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 310, अभी भी लापता हैं 24 लोग

इंडोनेशिया में 21 नवंबर को आए भूकंप में मरने वालों का आँकड़ा 310 पहुंच गया है।

2 min read
Google source verification
Earth quake

प्रतीकात्मक तस्वीर। (फोटो सोर्स- पत्रिका)

इंडोनेशिया (Indonesia) की राजधानी जकार्ता (Jakarta) के नॉर्थवेस्टर्न जावा आइलैंड (Java Island) में सोमवार 21 नवंबर को आए भूकंप में भारी तबाही देखने को मिली। 5.6 तीव्रता के इस भूकंप से कई बिल्डिंग्स और घर पल भर में ही ताश के पत्तों की तरह ढह गई। हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार इस भूकंप से मरने वालों की संख्या अब 310 हो गई है। यह रिपोर्ट इंडोनेशिया की नेशनल डिज़ास्टर मिटिगेशन एजेंसी (National Disaster Mitigation Agency) ने जारी की है। उनके अनुसार मरने वालों की संख्या अभी कुछ और बढ़ सकती है।


24 लोग अभी भी लापता

इंडोनेशिया की नेशनल डिज़ास्टर मिटिगेशन एजेंसी के अनुसार बिल्डिंग्स के दबने से हुई तबाही के चलते अभी भी 24 लोग लापता हैं। इनकी स्थिति के बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। भूकंप के कुछ दिन बाद ही एक बच्चे जो मलबे के नीचे से निकाला गया था, जो दबे होने के बावजूद ज़िंदा बच गया था। इंडोनेशिया के इतिहास में यह सबसे बड़े भूकंपों में से एक था। इसमें हज़ारों लोग घायल भी हो गए थे और कई बिल्डिंग्स और घर तबाह हो गए।


यह भी पढ़ें- गुरदीप रंधावा ने रचा इतिहास, जर्मनी की पॉलिटिकल पार्टी के स्टेट प्रेसिडियम में सलेक्ट होने वाले पहले भारतीय बने

भूकंप के बाद हालत खस्ता

भूकंप के बाद लोगों के घर तबाह होने की वजह से उन्हें मलबे में दबे अपने घरों के आस-पास खुले में खाना बनाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इतना ही नहीं, इन्हें टैंटों में रहना पड़ रहा है और पब्लिक बाथरूम का इस्तेमाल करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें- Vladimir Putin का रुसी कैदियों को फरमान, यूक्रेन से लड़ों या सज़ा भुगतो