
Gurdeep Randhawa
जर्मनी (Germany) में रहने वाले भारतीय मूल के गुरदीप रंधावा (Gurdeep Randhawa) ने एक ऐसा काम कर दिखाया है, जो पहले किसी भारतीय ने नहीं किया है। 62 वर्षीय रंधावा को जर्मनी की एक पॉलिटिकल पार्टी थुरिंगिया स्टेट क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक यूनियन (Christian Democratic Party - CDU) में स्टेट प्रेसिडियम (State Presidium) में सलेक्ट किया गया है। ऐसा करते हुए रंधावा ने इतिहास रच दिया है, क्योंकि यह पहली बार हुआ है जब किसी भारतीय मूल के इंसान ने जर्मनी पॉलिटिकल पार्टी के स्टेट प्रेसिडियम में जगह बनाई है।
पार्टी के लिए किया है बहुत काम
रंधावा क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक यूनियन पार्टी में लंबे समय से सदस्य है। साथ ही उन्होंने पार्टी के लिए भी बहुत काम किया है।
अगस्त में भी रचा था इतिहास
इससे पहले अगस्त में रंधावा जर्मनी में भारतीय समुदाय के पहले प्रतिनिधि चुने गए थे। सलेक्ट होने के बाद रंधावा ने जर्मनी में भारतीय समुदाय की परेशानियों के बारे में सभी का ध्यान खींचा था और इनके समाधान पर भी बात की थी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि वह भारतीय और जर्मन दोनों ही संस्कृतियों को मानते हैं और इन संस्कृतियों के मेल के ज़रिए जर्मनी की राजधानी में एक नई विचारधारा लाना चाहते है।
भारतीय दूतावास ने दी बधाई
रंधावा को क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक यूनियन पार्टी में स्टेट प्रेसिडियम में सेलेक्ट किए जाने पर जर्मनी में स्थित भारतीय दूतावास ने भी बधाई दी है। भारतीय दूतावास ने इसे एक बड़ा मौका बताया है।
Published on:
25 Nov 2022 04:43 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
