28 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुनियाभर से लताड़ खाने के बाद भी नहीं सुधरा पाक, बाजवा ने कहा आखिरी गोली तक लड़ते रहेंगे

रावलपिंडी के जनरल मुख्यालय में रक्षा और शहीद दिवस के कार्यक्रम को संबोधित किया बाजवा ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ युद्ध में पाकिस्तान ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा किया
2 min read
Google source verification

•

image

Mohit Saxena

•

Sep 06, 2019

bajwa

नई दिल्ली। कश्मीर को लेकर हर तरफ से जिल्लत झेल चुका पाकिस्तान अब सिर्फ बौखलाहट दिखा रहा है। इस बार तिलमिलाए पाक सेनाध्यक्ष जनरल कमर जावेद बाजवा ने भारत के खिलाफ आखिरी गोली तक लड़ने की धमकी दी है।

पीएम मोदी ने एक बार फिर दिखाई सादगी की तस्वीर, फोटो सेशन में सोफे के बजाय कुर्सी पर बैठे

रावलपिंडी के जनरल मुख्यालय में रक्षा और शहीद दिवस के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाजवा ने भारत को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि वह कश्मीर मुद्दे पर किसी भी हद तक जाएंगे। इससे पहले इमरान खान कह चुके है कि वह पहले कोई भी कार्रवाई नहीं करेंगे। मगर बाजवा के बयान को लेकर कहा जा रहा है कि वह सेना के जज्बा बढ़ाना चाहते हैं। दरअसल पाक सेना का मनोबल पूरी तरह से गिरा हुआ है। हाल ही में सीमा पर उसके कई सैनिक भारतीय कार्रवाई में मारे गए हैं।

बीते तीन युद्ध में पाकिस्तान भारत से करारी शिख्स्त पा चुका है। इसके बावजूद बाजवा के इन बोल को चीन की शह के रूप में देखा जा रहा है। चीन के कई प्रोजेक्ट पीओके में चल रहे हैं। ऐसे में पाक को चीन से मदद मिल सकती है। हालांकि खस्ताहाल अर्थव्यवस्था को पाकिस्तान बड़ा युद्ध लड़ने में सक्षम नहीं है।

पूरे विश्व में आतंक की फैक्ट्री के रूप में जाना जाने वाले पाकिस्तान ने खुद को आतंक का पीड़ित बताया। बाजवा ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ युद्ध में पाकिस्तान ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा किया है। अब विश्व समुदाय आतंकवाद और अतिवाद के सभी रूपों को खारिज करे।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..