मुझ 16 को सब अलग-अलग नजरिए से देखते हैं, लेकिन समझते बहुत कम लोग हैं। उम्र के लिहाज से देखें तो 16वां साल हर तरह से जीवन में बदलाव लाने वाला साल होता है। तन, मन, सोच, जिम्मेदारी…हर लिहाज से। सामाजिक रूप से भी 16 की उम्र को ज्यादा जिम्मेदारी संभालने या ज्ञान हासिल करने की उम्र के रूप में देखा जाता है।