पंचांग के अनुसार 13 अप्रैल 2024 को रात में ग्रहों के राजा सूर्य ने मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश किया था। अब 24 अप्रैल को रात 11.44 बजे दैत्य गुरु शुक्राचार्य यानी शुक्र ग्रह भी मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इससे मेष राशि में सूर्य शुक्र युति बनेगी जो शुक्रादित्य योग का निर्माण करेगा। यह योग कुछ राशियों के लोगों के लिए बेहद शुभ होता है, इनको भाग्य का साथ मिलता है और इनके जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता आती है।