27 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Panchang : आज का पंचांग 26 मार्च 2026 (गुरुवार) : दुर्गाष्टमी, शुभ चौघड़िया, राहुकाल व शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 26 March 2026 : आज का पंचांग 26 मार्च 2026 (गुरुवार) जानें। अष्टमी तिथि, आर्द्रा नक्षत्र, शुभ चौघड़िया, राहुकाल, दिशा शूल, सर्वार्थसिद्धि योग व दुर्गाष्टमी, रामनवमी जैसे प्रमुख व्रत-त्योहार की पूरी जानकारी।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Manoj Vashisth

image

Pandit Mukesh Bhardwaj

Mar 25, 2026

Aaj Ka Panchang 26 March 2026

Aaj Ka Panchang 26 March 2026 : आज का पंचांग 26 मार्च 2026 (गुरुवार)

Aaj Ka Panchang 26 March 2026 : 26 मार्च 2026, गुरुवार का पंचांग धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। आज चैत्र शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है, जिसे दुर्गाष्टमी, महाष्टमी और अशोकाष्टमी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन सर्वार्थसिद्धि योग और रवियोग जैसे शुभ संयोग भी बन रहे हैं, जिससे दिन और भी विशेष हो जाता है।

आज आर्द्रा नक्षत्र से प्रारंभ होकर पुनर्वसु नक्षत्र का संयोग बनेगा। शुभ कार्यों के लिए दिन में कई उत्तम चौघड़िया उपलब्ध हैं, जिनमें विशेष रूप से लाभ और अमृत चौघड़िया अत्यंत फलदायी माने जाते हैं। हालांकि, दक्षिण दिशा में दिशा शूल होने के कारण यात्रा से बचना चाहिए और राहुकाल के समय शुभ कार्यों से परहेज करना उचित रहेगा।

यह पंचांग आपको दिनभर के शुभ-अशुभ समय, ग्रह-नक्षत्र की स्थिति और व्रत-त्योहार की संपूर्ण जानकारी प्रदान करता है, जिससे आप अपने कार्यों की सही योजना बना सकते हैं।

आज का पंचांग गुरुवार 26 मार्च, 2026 | Aaj Ka Panchang 26 March 2026 :

  • विक्रम संवत् - 2083
  • संवत्सर नाम – रौद्र
  • शक संवत् – 1948
  • हिजरी सन् – 1447
  • मु. मास – 6 सव्वाल
  • अयन – उत्तरायण
  • ऋतु – बसंत ऋतु
  • मास – चैत्र
  • पक्ष – शुक्ल

आज का श्रेष्ठ चौघड़िया

क्रमांकचौघड़िया का प्रकारप्रारम्भ समयसमाप्त समयउपयुक्तता
1शुभसूर्योदय08:00 AMशुभ कार्य के लिए उत्तम
2चर11:02 AM12:33 PMसामान्य/गतिशील कार्य
3लाभ12:33 PM02:04 PM*लाभकारी कार्य
4अमृत02:04 PM*03:35 PMअत्यंत शुभ
5शुभ05:06 PMसूर्यास्तशुभ कार्य के लिए उत्तम

दिशा शूल - आज दक्षिण दिशा में दिशा शूल रहेगा । इसलिए दक्षिण दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।

राहु काल वेला - (मध्यमान से) दिन 1.30 से 3.00 तक रहेगा.

तिथि – अष्ठमी तिथि दिन 11.49 तक होगी तदुपरान्त नवमी तिथि होगी ।

नक्षत्र – आर्द्रा नक्षत्र दिन 4.19 तक होगा तदुपरान्त पुनर्वसु नक्षत्र होगा ।

योग – शोभन योग रात्रि 12.32 तक रहेगा तदुपरान्त अतिगंड योग रहेगा ।

करण – बव करण दिन 11.49 तक रहेगा तदुपरान्त बालव करण रहेगा।

विशिष्ट योग – सर्वार्थसिद्धि व रवियोग सायं 4-19 से प्रारम्भ.

व्रत / दिवस विशेष – दुर्गाष्टमी, महाष्टमी, अशोकाष्टमी, श्री रामनवमी (स्वयं सिद्ध अबूझ मुहूर्त), मेला रामनवमी, मेला मनसा देवी (हरियाणा), मेला बाहुफोर्ट (काश्मीर), अन्नपूर्णा पूजा (बंगाल),

चन्द्रमा – आज सम्पूर्ण दिन रात्रि मिथुन राशि में होगा ।
ग्रह का राशि /नक्षत्र परिवर्तन – मंगल उदय पूर्व में दिन 2-06 पर,

आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज जन्म लेने वाले बच्चों की राशि मिथुन होगी ।

आज दिन 4.19 तक तक जन्म लेने वाले बच्चों का आर्द्रा नक्षत्र होगा तदुपरान्त पुनर्वसु नक्षत्र होगा ।
आज जन्मे बच्चों का रजत पाद होगा ।
आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर ड़, छ, के, को, ह पर रखे जा सकते हैं।

मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं. मिथुन राशि में जन्मे बच्चे बुद्धिमान, कुशल व्यापारी, गणितज्ञ, चतुर, निडर, अच्छे वक्ता, त्वरित बुद्धि वाले, कलाकार, आत्म केन्द्रित होते हैं. ये पढ़ाई में अच्छे होते हैं और लेखक, कविताकार और बौद्धिक कार्य करने वाले होते हैं। इनका नरम स्वभाव होने के कारण कमजोर भी समझा जाता हैं, परन्तु तीक्ष्ण बुद्धि तथा तर्क-वितर्क करने में कुशल होते हैं। क्रय-विक्रय, लेखन-पत्र कार्य, एकाउंट्स, बैंकिंग एवं तकनीकी कार्यो में विशेष सफल होते हैं।

अस्वीकरण (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहां दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। हम इसकी पूर्ण सटीकता या सफलता की गारंटी नहीं देते हैं। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।