8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत-पाक युद्ध 2025 पर नास्त्रेदमस और बाबा वेंगा की भविष्यवाणी क्या कहती है?

Baba Vanga Nostradamus Prediction: पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत पाकिस्तान में तनाव बढ़ा हुआ है, दोनों देश युद्ध के मुहाने पर हैं। ऐसे में मशहूर पश्चिमी ज्योतिषियों नास्त्रेदमस और बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां चर्चा में हैं, जिन्होंने अतीत में कुछ ऐसी बातें कहीं थीं जिसे भारत पाक युद्ध 2025 से जोड़ा जा रहा है। आइये जानते हैं क्या हैं उनका आंकलन ..

3 min read
Google source verification

भारत

image

Pravin Pandey

May 07, 2025

Baba Vanga Prediction on India Pakistan War 2025

Baba Vanga Prediction on India Pakistan War 2025: भारत पाकिस्तान युद्ध पर नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी

Baba Vanga Prediction on India Pak War 2025: वांगा का जन्म ऑटोमन साम्राज्य के स्टुमिका (बुल्गेरिया) में हुआ था। कुछ लोगों का मानना है कि वांगा बचपन से अंधी थी, लेकिन अपनी दिव्यदृष्टि और भविष्य जानने की क्षमता के कारण मशहूर हुईं। हालांकि इस पर लोग एकमत नहीं हैं, लेकिन उनके नाम से कई भविष्यवाणियां दुनियाभर में प्रचलित हैं।


इन्हीं में से कुछ भविष्यवाणियां भारत पाक युद्ध 2025 को लेकर भी बताई जातीं हैं, जो पहलगाम आतंकी हमला और भारत की स्ट्राइक के बाद फिर चर्चा में हैं, आइये जानते हैं भारत पाक युद्ध 2025 (India Pakistan War 2025) से जुड़ी किन भविष्यवाणियों को बाबा वेंगा की भविष्यवाणी बताई जा रही है और वो क्या हैं ..


अप्रैल में न्यूयॉर्क पोस्ट में द डेली मेल के रिफरेंस से खबर प्रकाशित की गई है कि, जिसमें 2025 पर बाबा वेंगा के पूर्वानुमानों की चर्चा है। न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार बाबा वेंगा ने अपने निधन से पूर्व वर्ष 2025 में विश्व में घटित होने वाली भयानक घटनाओं की चर्चा की है। चूंकि 9/11, राजकुमारी डायना की मृत्यु और चीन का उदय आदि से संबंधित उनकी भविष्यवाणियों को सच माना जाता है। इसलिए भारत पाकिस्तान के तनाव को बाबा वेंगा की भविष्यवाणी से जोड़ रहे हैं।


न्यूयार्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की है कि '2025 विनाशकारी भूकंप लाएगा', इस भविष्यवाणी को म्यांमार के भूकंप से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसमें 7.7 तीव्रता के भूकंप से 1,700 से अधिक लोगों की मौत हुई। वहीं थाईलैंड के भूकंप से सैकड़ों लोगों की जान जाने को भी बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के सच होने की कड़ी में ही देखा गया। इसलिए बाबा वेंगा की 2025 को लेकर की गई अन्य भविष्यवाणियों को भारत पाक युद्ध से कनेक्ट किया जा रहा है।

ये भी पढ़ेंः गुरु की तेज चाल ले जाएगी युद्ध की ओर, भारत में धार्मिक तनाव, वेस्ट बंगाल में सत्ता में बदलाव, जानें और क्या होगा असर


2025 को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी (Baba Vanga Prediction on 2025)

बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के अनुसार 2025 में यूरोप में भयंकर युद्ध छिड़ सकता है, जिससे देश दुनिया में आर्थिक तबाही आ सकती है। न्यूयार्क पोस्ट के अनुसार बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की है कि 2025 में मानवता का पतन शुरू होगा और दुनिया 5079 तक खत्म हो जाएगी।

इस कड़ी में एक ओर रूस यूक्रेन युद्ध चल रहा है, दूसरी ओर हमास और इजराइल का वार खत्म नहीं हुआ है, हूती समेत तमाम आतंकी संगठनों की सक्रियता जारी होने के बीच भारत पाकिस्तान युद्ध 2025 को बाबा वेंगा की भविष्यवाणी से जोड़कर देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ेंः 7 साल तक गुरु रहेंगे अतिचारी, बृहस्पति की स्पीड बढ़ने पर घटी हैं बड़ी घटनाएं, जानें अब क्या हो सकता है


भारत पाक युद्ध 2025 पर नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी (Nostradamus prediction on Indo-Pak war and Hinduism)

फ्रांस के छोटे-से गांव सेंट रेमी में 14 दिसंबर 1503 को जन्मे नास्त्रेदमस ने कई भविष्यवाणियां की हैं, दुनिया में बड़ी संख्या में लोग इन पर यकीन करते हैं। इधर, नास्त्रेदमस की कही जाने वाली कुछ डरावनी भविष्यवाणियों को 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नास्त्रेदमस ने अपनी किताब लेस प्रोफेटिज में भारत और हिंदू धर्म को लेकर भी भविष्यवाणी की गई है। इसके अनुसार भारत को तैयार रहना चाहिए वर्ना हाथी यानी पाकिस्तान अपनी सेना के साथ उसे आश्चर्यचकित कर सकता है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि नास्त्रेदमस ने 2025 में भारत पाकिस्तान में परमाणु युद्ध के बारे में शायद कही हो।

इसके अलावा उन्होंने साल 2025 में भीषण गर्म हवाएं चलने और यूरोप पर जलवायु परिवर्तन का सबसे अधिक प्रभाव पड़ने की भविष्यवाणी की है।


साथ ही कहा जाता है कि नास्त्रेदमस ने कहा है कि 21 वीं सदी में एक प्रायद्वीप जहां पर 3 समुद्र मिलते हैं वहां का हिंदू नेता शत्रुओं का सफाया करेगा, वग गुरुवार के दिन और पूजा पाठ को अहमियत देगा। वह पूरी दुनिया पर छा जाएगा। पूरे एशिया को जोड़कर रखेगा। इस भविष्यवाणी को भारत से जोड़कर देखा जाता है।

भविष्यवाणी के अनुसार हिंदू धर्म का उत्थान होगा। रूस जैसा शक्तिशाली देश भी हिंदू धर्म का प्रचार प्रसार करेगा। भारत एक शक्तिशाली राष्ट्र के तौर पर उभरेगा और भारतीय संस्कृति, वेदांत और योग का प्रचार प्रसार पूरी दुनिया में होगा।