
सबसे तेज सिक्स्थ सेंस वाली राशियां
ज्योतिष में 12 राशियों का जिक्र है और हर राशि के व्यक्ति में कुछ न कुछ ऐसी बात होती है, जो उसे दूसरी राशि के लोगों से अलग और विशेष बनाती है। आज हम यहां ऐसे लोगों की बात करेंगे, जिनकी सिक्स्थ सेंस सबसे तेज होती है। ये बातचीत के दौरान साथ वाले व्यक्ति के भी मन की बात भी जान लेते हैं। इस सिक्स्थ सेंस के कारण इन राशियों के लोग जीवन में किसी से हारते नहीं। ये भविष्य में घटने वाली घटनाओं का पहले ही अंदाजा लगा लेते हैं और उसके अनुरूप निर्णय कर लेते हैं।
धनु राशि
माना जाता है कि धनु राशि के लोग शार्प और बुद्धिमान होते हैं। ऐसे लोग अपनी बुद्धिमानी से सभी लोगों से आगे निकल जाते हैं। इनकी सिक्स्थ सेंस इतनी तेज होती है कि ये भविष्य में होने वाली घटनाओं को भी समय से पहले ही जान लेते हैं। यहां तक कि जब ये बात कर रहे हों तो किसी व्यक्ति के मन में क्या चल रहा है, इस बात का भी सटीक अनुमान लगा लेते हैं। इस कारण से धनु राशि के लोगों को हराना, कुछ राशियों को छोड़कर मुश्किल होता है। इनको इसी राशि के लोग मात दे सकते हैं। इस राशि के व्यक्ति पर देव गुरु बृहस्पति की खास कृपा रहती है।
मीन राशि
इस राशि के व्यक्तियों पर भी देवगुरु बृहस्पति विशेष कृपा रहती है। मीन राशि के लोग अत्यंत बुद्धिमान होते हैं और धनु राशि के जातक की तरह मीन राशि के लोगों की भी सिक्स्थ सेंस तेज होती है, ये भी पता लगा लेते हैं कि सामने वाले के मन में क्या चल रहा है। इतना ही नहीं भविष्य में किसी काम में इन्हें सफलता मिलेगी या नहीं, इस बात का भी सही अनुमान ये पहले ही लगा लेते हैं। जिस कारण इनके किसी भी काम में असफल होने की संभावना कम रहती है।
वृश्चिक राशि
ज्योतिष के अनुसार वृश्चिक राशि के लोग मेहनती और बुद्धिमान होते हैं। ये अपनी छठीं इंद्रीय के बल पर किसी का भी झूठ तुरंत पकड़ लेते हैं। इन्हें मूर्ख नहीं बनाया जा सकता। ये जीवन में आने वाली परेशानियों का हल तुरंत ही निकाल लेते हैं। भविष्य में होने वाली घटनाओं की भी इन्हें तुरंत जानकारी हासिल हो जाती है। इनके अंदर दैवीय शक्तियां होती हैं।
Updated on:
22 Jun 2023 12:45 pm
Published on:
22 Jun 2023 12:39 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
