
गुरु गोचर 2024
Brihaspati Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष में बृहस्पति ग्रह को शुभ और लाभकारी ग्रह माना जाता है और ये करीब एक वर्ष बाद एक राशि से दूसरी में प्रवेश करते हैं। इसका सभी मनुष्यों पर शुभ अशुभ असर पड़ता है। 1 मई 2024 को देव गुरु बृहस्पति ने वृषभ राशि में प्रवेश किया है, ये अब 14 मई 2025 तक रहेंगे। इस बीच गुरु बृहस्पति वक्री, अस्त, उदय और मार्गी होंगे। ये परिवर्तन लाते हैं। इस तरह शुक्र की राशि में बृहस्पति 4 राशि वालों को सकारात्मक परिणाम देंगे और घर खुशियों से भर जाएगा। इस तरह 2025 तक गुरु ग्रह इन राशियों के लोगों को धन-धान्य, सुख और संपत्ति प्रदान करेंगे।
मेष राशि वालों के लिए गुरु ग्रह का वृषभ राशि में गोचर फलदायी साबित होगा। इस अवधि में मेष राशि के लोगों के लंबे समय से रूके या अटके हुए काम बनने लगेंगे। धन-संपदा में भी वृद्धि देखने को मिलेगी। बृहस्पति गोचर हर कदम पर भाग्य का साथ मिलेगा और आपकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। 2025 तक इन लोगों के बैंक-बैलेंस में बढ़ोतरी होगी, जिसके चलते आप धन की बचत करने में भी सफल होंगे। इस राशि के लोगों का समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और पारिवारिक जीवन में भी परिवार के सदस्यों में प्रेम बना रहेगा। परिवार में आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिन लोगों का अपना व्यापार है, उनका बिजनेस तेजी से आगे बढ़ेगा और आपके समय से रूके हुए प्रोजेक्ट अब पूरे हो सकते हैं। इन लोगों को पुराने कर्ज से आजादी मिलेगी। मेष राशि के छात्र शिक्षा में अपार सफलता हासिल करेंगे और नए-नए दोस्त बनाते हुए भी दिखाई देंगे। करियर में भी आप ऊंचाइयां छूएंगे तो वहीं आप पार्टनर के साथ कीमती समय बिताएंगे।
वृषभ राशि वालों के लिए बृहस्पति देव शुभ फल लेकर आएंगे। अगर आपका संबंध रिसर्च, ज्योतिष या गुप्त विद्या से जुड़े क्षेत्रों से है तो आप खूब सफलता हासिल करेंगे। साथ ही आपका झुकाव आध्यात्म के प्रति बढ़ेगा और इस समय को आपकी आर्थिक स्थिति के लिए भी अच्छा कहा जाएगा। इस साल वृषभ राशि वाले अच्छा खासा धन कमाएंगे। इन लोगों को आय में वृद्धि के नए स्रोत प्राप्त होंगे। लेकिन आपको सेहत को लेकर सावधान रहने की सलाह दी जाती है, वर्ना आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। आपका प्रेम और वैवाहिक जीवन गुरु महाराज के आशीर्वाद से प्रेम से भरा रहेगा। जिन लोगों के वैवाहिक जीवन में समस्याएं चल रहीं थीं, अब वो दूर हो जाएंगी। इसके विपरीत गुरु ग्रह की नौवीं दृष्टि भाग्य भाव पर पड़ने से आपके धार्मिक यात्राओं पर जाने के योग बनेंगे और ऐसे में आप खुश और संतुष्ट दिखाई देंगे।
कर्क राशि के लोगों के लिए गुरु महाराज ऐसे लोगों की किस्मत का तारा बुलंदियों पर पहुंचा देंगे और आपकी इच्छाओं के पूरे होने में जो समस्याएं आ रहीं थीं, अब वह दूर हो जाएंगी। इस राशि के छात्र पढ़ाई में खूब प्रसिद्धि हासिल करेंगे और बृहस्पति देव जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में कामयाबी दिलाएंगे। समाज में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। इन लोगों के अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रिश्ते मधुर बने रहेंगे। यह लोग करियर के क्षेत्र में खूब सफलता प्राप्त करेंगे। यदि आपका खुद का व्यापार है तो आपको कारोबार में अच्छा लाभ मिलेगा। इन लोगों के भाई-बहनों के साथ संबंधों में मिठास बनी रहेगी और आपके जीवन में जो परेशानियां चल रहीं थीं, अब उनका अंत हो जाएगा। गुरु गोचर की अवधि में आप पर्याप्त मात्रा में पैसा कमाने में सक्षम होंगे।
सिंह राशि के लोगों के लिए देव गुरु बृहस्पति वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं, इसके कारण 2025 तक का समय सिंह राशि वालों के लिए अनुकूल रहेगा क्योंकि इस अवधि में व्यापार में सिंह राशि वालों को नए अवसर मिलेंगे। नौकरी में तरक्की और काम में की गई मेहनत के लिए सराहना मिलने के योग बनेंगे। काम को पूरा करने में जितनी भी मेहनत करेंगे, उसे वरिष्ठों की उतनी ही सराहना मिलेगी। आर्थिक जीवन के लिए यह समय निवेश के लिए बेहतरीन रहेगा और खूब लाभ मिलेगा। आपको पैतृक संपत्ति मिलने या फिर अचानक से लाभ होने की संभावना है। आप आर्थिक रूप से स्थिर होंगे। गुरु आपके प्रेम जीवन में मिठास घोलने का काम करेंगे और आप पार्टनर के साथ किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं जिससे आप दोनों का रिश्ता मजबूत होगा।
Updated on:
17 Jun 2024 06:45 pm
Published on:
17 Jun 2024 06:44 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
