7 जनवरी को धनु राशि में बुधादित्य योग
ज्योतिष के अनुसार जन्मकुंडली के किसी एक भाव या घर में जब सूर्य और बुध की युति होती है तो बुधादित्य योग का निर्माण होता है। यह एक राजयोग है इसके फलस्वरूप व्यक्ति को सफलता, मान-सम्मान, प्रतिष्ठा और आर्थिक समृद्धि मिलती है। 7 जनवरी को बुध राशि परिवर्तन कर धनु राशि में पहुंचेंगे यहां पहले से ही सूर्य यानी आदित्य मौजूद हैं। इसलिए इस समय यहां बुधादित्य राजयोग बनेगा..ज्योतिष के अनुसार 7 जनवरी को बन रहे बुधादित्य योग का सबसे ज्यादा लाभ मेष, वृष और धनु राशि वालों को मिलने वाला है..