शनि की साढ़े साती का नये साल 2024 में इन राशियों पर पड़ेगा असर
मकर राशि
प्रयागराज के ज्योतिषाचार्य आशुतोष वार्ष्णेय के अनुसार साढ़ेसाती की अवधि में कुछ चुनौतियां आने के साथ ही मकर राशि के व्यक्ति अधिक आशावादी बनेंगे। इस समय मकर राशि पर साढ़ेसाती का प्रभाव घट रहा है। इसलिए व्यापार में आपके लिए प्रगति होगी। इस समय आपको आध्यात्मिक कार्यों में भी मन लगाना चाहिए। उदाहरण के लिए शनिवार को गरीबों को खाना खिलाएं, इससे शनि का आशीर्वाद मिलेगा।