5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Special Yog- 17 अगस्त से बुधादित्य योग इन राशियों के सितारे बुलंदियों पर पहुंचा देगा

- चांडाल दोष के दुषप्रभाव से बुधादित्य योग करेगा कम - इन राशियों पर पड़ेगा बुधादित्य राजयोग का शुभ प्रभाव
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 15 Aug 2023, 11:31 AM IST

budhaditya_yog.png

,,

बुधादित्य योग को पांच महा शुभ योगों में से एक माना जाता है, ऐसे में इस बार यह योग ग्रहों के राजा सूर्य के अपनी ही राशि सिंह के मघा नक्षत्र में गोचर के साथ 17 अगस्त को निर्मित होगा। दरअसल इस दौरान सिंह राशि में सूर्य की युति बुध से होगी जिसके चलते बुधादित्य योग बनेगा। ज्ञात हो कि ज्योतिष की नजरों मेें अभी विभिन्न क्षेत्रों में फैल रही अशांति की मुख्य वजह चांडाल दोष को माना जा रहा है, जिसका निर्माण 18 अप्रैल को हुआ और ये अब तक जारी है।

वहीं अब 17 अगस्त से ग्रहों के राजा सूर्य अपनी ही राशि सिंह में बुध के साथ गोचर करने जा रहे हैं, जिससे फलस्वरूप देश में फैल रही अशांति और तनाव पर अब एक लगाम लगती दिख रही है। कुल मिलाकर 17 अगस्त से ग्रहों के राजा सूर्य द्वारा निर्मित इस योग के प्रभाव से अस्थिरता का वातावरण समाप्त होने के अलावा कुछ बड़े निर्णय भी लिए जाते दिख रहे हैं, वहीं अब बुधादित्य योग के प्रभाव से चांडाल दोष का असर कमजोर पड़ता दिख रहा है। वहीं ये भी अनुमान लगाया जा रहा है ग्रहों के राजा के स्वग्रही होने से अब उत्पात मचाने वालों को दंड मिलने की भी शुरुआत हो सकती है।

ज्योतिष के जानकारों की मानें तो 17 अगस्त से बनने वाले बुधादित्य योग का शुभ प्रभाव विशेषकर मेष, कर्क व तुला पर देखने को मिलेगा। इनके अलावा भी कुछ अन्य राशि वालों की इस दौरान पदोन्नति, व्यापार वृद्धि की संभावना में वृद्धि होगी।

बुधादित्य योग को ऐसे समझें
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आदित्य यानि सूर्य तो वहीं बुध का अर्थ बुध ग्रह से ही है, इससे स्पष्ट होता है कि जब सूर्य और बुध दोनों ग्रह एक साथ मौजूद हों तो जिस योग का निर्माण होता है वह बुधादित्य योग कहलाता है। माना जाता है कि बुधादित्य योग कुंडली के उस भाव को मजबूत बना देते है, जहां वह मौजूद होता है। बुध और सूर्य के कुंडली में एक साथ होने पर विशेष फल मिलता है। कुल मिलाकर जिस किसी जातक की कुंडली में बुधादित्य योग बनता है, तो ये योग उस जातक को धन, सुख-सुविधा, वैभव और मान-सम्मान प्रदान करता है।

MUST READ- गजकेसरी योग : गुरु के प्रभाव से बना ये योग,जानें कैसे प्रभावित करता है आपकी कुंडली

राशियां जिन पर पड़ेगा बुधादित्य राजयोग का शुभ प्रभाव -

मेष राशि-

गुरुवार, 17 अगस्त से बन रहे बुधादित्य राजयोग का सबसे ज्यादा लाभ मेष के जातकों को होगा। इन समयावधि में इन्हें बड़े धन लाभ के साथ ही नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। ऐसे में होने वाली वेतन में वृद्धि आपके बैंक बैलेंस में इजाफा करेगी। यह समय कारोबारियों के लिए भी लाभदायक रहेगा। आप दौरान आप बचत करने में सफल रहने के साथ ही पारिवारिक जीवन में खुशहाली का भी आनंद लेंगे। इस समय किस्मत आपका साथ देगी, जिसके चलते आपके हर काम पूर्णता की ओर बढ़ेंगे।

कर्क राशि-

17 अगस्त से बन रहे बुधादित्य राजयोग से कर्क राशि के जातकों को गजब का फायदा होता दिख रहा है। इस दौरान आपको अचानक कहीं से पैसा मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति और अधिक दृढ़ होगी। यह समय आपके लिए कोई बड़ी खुशी लेकर आए्रगा, इस अलावा इस दौरान लंबे समय से अटका हुआ कोई काम पूरा हो सकता है। रुका हुआ पैसा मिलने के अलावा इस समयावधि में निवेश से लाभ भी मिलेगा। करियर में इस दौरान आपको आगे बढने के नए मौके मिलने के अलावा आपके जीवन में सुख-सुविधाओं में भी वृद्धि होगी।

तुला राशि-

गुरुवार, 17 अगस्त से बन रहा बुधादित्य राजयोग तुला राशि वाले जातकों को सकारात्मक फल प्रदान करेगा। जिसके कारण इनकी आय में एक बड़ा उछाल देखने को मिलेगा। जिससे इनके आपका बैंक बैलेंस वृद्धि होगी, फलस्वरूप ये अपने कर्ज को चुका सकेंगे। इस समयावधि में आर्थिक समस्याएं खत्म होने के साथ ही निवेश से भी लाभ की प्राप्ति होगी। इस दौरान कामों में सफलता मिलने के साथ ही वह काम के जिसके पूरे होने का आपको लंबे समय से इंतजार था वह इस समय पूरा होने की संभावना है।