
ज्योतिष: रात को 12 बजे केक काटकर जन्मदिन मनाना नहीं माना जाता है शुभ, जानिए इसके पीछे का कारण ok
आजकल लोगों में 12 बजे अपनी दोस्तों या करीबियों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाने का काफी चलन बढ़ गया है। वहीं ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति के जन्मदिन को बहुत खास दिन माना जाता है और आधी रात में जन्मदिन मनाना शुभ नहीं माना जाता है। जन्मदिन ही नहीं बल्कि ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक अर्द्धरात्रि 12 से 3 के बीच में कोई भी शुभ कार्य करने की मनाही है। तो आइए जानते हैं ज्योतिष अनुसार मध्य रात्रि में जन्मदिन सेलिब्रेट करना क्यों शुभ नहीं होता...
मध्य रात्रि में होता है प्रेत काल
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मध्य रात्रि 12:00 से 3:00 के बीच भूत-प्रेत अथवा पिशाच काल माना गया है। यानी रात्रि के इस समय नकारात्मक ऊर्जा सक्रिय होती है। ऐसे में शास्त्रों में प्रेतकाल के दौरान कोई भी शुभ कार्य करने की मनाही है। मान्यता है कि इस समय किसी शुभ या मांगलिक कार्य का कोई फल प्राप्त नहीं होता। बल्कि जीवन में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने से समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किसी का जन्मदिन या वर्षगांठ एक शुभ दिन होता है जिसका व्यक्ति के जीवन में खास महत्व होता है। इसलिए ज्योतिष अनुसार रात्रि 12 से 3 के बीच कोई भी जश्न मनाने से बचना चाहिए।
ऐसे कर सकते हैं सेलिब्रेट
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि आपके किसी दोस्त या करीबी का जन्मदिन है तो आप उसे रात्रि 12:00 बजे बधाइयां दे सकते हैं लेकिन आधी रात में केक कटिंग अथवा जश्न मनाना शुभ नहीं होता। आप जन्मदिन वाले दिन सुबह कोई खास तोहफा या शुभकामनाएं देकर उनके आने वाले जीवन की मंगलकामना कर सकते हैं। इस तरह जिसका जन्मदिन है उसके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी।
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)
यह भी पढ़ें: सामुद्रिक शास्त्र: जीभ पर किस तरफ तिल होना तरक्की का देता है संकेत, जानें
Updated on:
6 Jun 2022, 5:39 PM IST
Published on:
6 Jun 2022, 5:38 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.