साल का पहला चंद्रग्रहण 25 मार्च को लग रहा है, इस दिन होली भी है और लोग रंगों का त्योहार मनाएंगे। जबकि इस समय मीन राशि में सूर्य राहु की युति के कारण खतरनाक ग्रहण योग बन रहा होगा, जिससे कुछ राशियों के लोगों को यह समय खतरनाक हो सकता है। हालांकि भारत में यह चंद्र ग्रहण गोचर नहीं है, इससे हमारे यहां यह प्रभावी नहीं होगा, सूतक आदि नहीं लगेगा। लेकिन ग्रहों की स्थितियों का असर तो सभी राशि के लोगों पर पड़ेगा ही। इस दौरान जानें किस राशि के व्यक्ति को सबसे अधिक संभलकर रहना चाहिए।