
today horoscope
भोपाल। गुरुवार 22 दिसंबर को Daily Horoscope बताता है कि आज का दिन कर्क राशि वालों को खुश खबरी देने वाला रहेगा। वहीं मकर राशि वाले आज अकेलापन महसूस कर सकते हैं। अन्य राशि के लोगों के लिए कैसा रहेगा दिन जानने के लिए पढ़ें ये हॉरोस्कॉप। आइए उज्जैन के ज्योतिषी पंडित चंदनश्याम नारायण व्यास से जाने मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, तुला और कन्या आदि राशियों का आज का राशिफल...
मेष
कार्य की व्यस्तता में परिवार पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। समय निकाल कर निजी जीवन पर ध्यान दें। माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। दूसरों के कार्यों में दखल देना बंद करे यात्रा के योग हैं।
वृष
अपने व्यवहार को विनम्र करें। वाणी पर नियंत्रण रखें। धर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। जमीन जायदाद के मामलों में अपने पार्टनरों से धोखा मिलने के आसार हैं। इसलिए सतर्क रहें। पिता के अधूरे कार्य पूरे करेंगे।
मिथुन
पुराने विवादों से निजात मिलेगी। अपने कर्मचारियों पर ध्यान दें। कार्यस्थल पर मशीनरी की खराबी कार्यों को बाधित कर सकती है। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं।
कर्क
दिन व्यस्तता पूर्ण रहेगा। संतान के परिणय से सम्बंधित रुकावट दूर होगी। नौकरी में तबादले के साथ पदोन्नति के योग हैं। मेहमानों का आगमन आनंद प्रदान करेगा। खर्च बढ़ेगा।
सिंह
बिना बात के क्रोध कर रहे हैं। स्थिति को समझें फिर निर्णय लेवें। भूलवश हुई गलती का भुगतान करना होगा। दोस्तों की मदद करना होगी। घर की साज-सज्जा पर खर्च होगा।
कन्या
नौकरी में आ रही परेशानी दूर होगी। जीवनसाथी की भावना की कद्र करें। संतान की उनति से विरोधी परास्त होंगे। आपके बिजनेस विस्तार के लिए आर्थिक मदद मिलेगी। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी।
तुला
अपने काम के साथ-साथ निजी शोक को भी पूरा करें। संतान के कॅरियर को लेकर असमंजस की स्थिति बनेगी। करोबार में मन लगने से स्थिति बिगड़ सकती है। ध्यान देने की जरूरत है।
वृश्चिक
हिम्मत न हारें और आने वाला समय आपके पक्ष में होगा। मन में चीजों को लेकर कई विचार आएंगे। आजीविका में वृद्धि होगी। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ में कमी आएगी।
धनु
बिना सोचे समझे कार्य करने से बचें। जीवन साथी के साथ समय व्यतीत होगा। मनोरंजन के कार्यों में दिन बीतेगा। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलने की उम्मीद है। आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है।
मकर
मानसिक तनाव हावी रहेगा। आप सब के लिए सोचते हैं, लेकिन आपका कोई ध्यान नहीं रखता। अपनों से स्नेह की कमी सी लगेगी। धार्मिक आयोजनों की भूमिका बनेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।
कुंभ
अपने व्यवहार को सुधारें। निजी स्वार्थ के लिए दूसरों का नुकसान न करें। माता-पिता के मार्गदर्शन का काम मिलेगा। समय रहते बिगड़े संबंधों को सुधारें। न्याय पक्ष मध्यम रहेगा।
मीन
कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मन मुटाव होगा। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। मानसिक तनाव रहेगा। पेट से संबंधित रोग से पीडि़त रहेंगे। वाहन सुख सम्भव हैं।
Updated on:
22 Dec 2022 08:41 am
Published on:
21 Dec 2022 05:03 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
