
भोपाल। आज यानि 21 दिसंबर 2022 का दिन बेहद शुभ है। दरअसल आज साल की आखिरी मासिक शिवरात्रि है और प्रदोष व्रत भी है। शास्त्रों के मुताबिक इस शुभ दिन पर राशि के अनुसार उपाय करने से भोलेनाथ की विशेष कृपा बरसती है। पंडित जगदीश शर्मा से जाने किस राशि के लोगों को क्या करना है आज...
मेष
मेष राशि वाले इस दिन शिव जी पर गुलाब के फूल में इत्र लगाकर शिवलिंग पर अर्पित करें। इसके साथ ही कर्पूर की आरती करें। इससे वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी।
वृषभ
वृषभ राशि के लोग मासिक शिवरात्रि पर मध्यरात्रि में घी से महादेव का रूद्राभिषेक करें। शिव पर आंक का फूल अर्पित करें। माना जाता है कि इससे संतान संबंधी हर परेशानी का समाधान होता है।
मिथुन
मिथुन राशि के लोग 21 बेलपत्र पर ऊं लिखें और एक-एक करके शिव जी को चढ़ाएं। इसके बाद बैल को हरा चारा खिलाएं। मान्यता है कि इससे भोलेनाथ जल्द प्रसन्न होते हैं और ग्रह दोष दूर होता है।
कर्क
कर्क राशि के जातक पौष मासिक शिवरात्रि पर दूध और दही शिव जी को चढ़ाएं। साथ ही एक मुट्ठी अक्षत भी चढ़ाएं। ये उपाय आपको धन और सौभाग्य लाभ देगा।
सिंह
सिंह राशि के लोगों को भोलेनाथ का शहद युक्त जल से अभिषेक करना चाहिए। भगवान शिव को कनेर का पुष्प तथा लाल रंग का चंदन अर्पित करें। इससे कुंडली में सूर्य मजबूत होगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा।
कन्या
कन्या राशि के लोग पौष मासिक शिवरात्रि पर भांग, पान का बीड़ा और धतूरा शिव जी को अर्पित करें। इसके बाद शिव चालीसा का पाठ करें। ऐसा करने से कभी धन-धान्य की कमी नहीं होगी।
तुला राशि
मासिक शिवरात्रि पर रात्रि के चारों पहर में तुला राशि वालों को गन्ने के रस से शिव जी का अभिषेक करना शुभ रहेगा। इस दौरान महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना है। ऐसा करने से मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी करता है।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के लोगों को पौष मासिक शिवरात्रि पर सूर्यास्त के बाद शिवालय में घी का दीपक लगाएं और घर में रात 12 बजे शहद से शिव जी का अभिषेक करें। इस विधि से शिव उपासना करने से शत्रुओं का नाश होता है। इसके साथ ही ग्रह बाधा भी दूर होती है।
धनु
धनु राशि वाले भोलेनाथ का चंदन से शृंंगार करें और गेंदे के फूल अर्पित करें। बेलपत्र भी चढ़ाएं। इस उपाय से यश, कीर्ति में वृद्धि होती है।
मकर
मकर राशि के स्वामी शनि है। शिव की पूजा से शनि दोष शांति होता है। मासिक शिवरात्रि पर भोलेनाथ को नीले रंग के फूल, शमी के फूल अर्पित करें और साथ ही ऊं नम: शिवाय का 108 बार जाप करें। आर्थिक, मानसिक और शारीरिक समस्या से मुक्ति पाने का यह सबसे असरदार उपाय है।
कुंभ
कुंभ राशि वाले इस दिन काले तिल शिव जी को अर्पित करें। साथ ही शिवाष्टाक का पाठ करें। इससे बिगड़े काम बन जाएंगे। अटका हुआ धन वापस मिल सकता है।
मीन
मीन राशि वालों को इस दिन भोलेनाथ का केसल मिश्रित जल से जलाभिषेक करना चाहिए। माना जाता है शिवजी की इस तरह उपासना करने से आरोग्य का वरदान मिलता है।
Updated on:
21 Dec 2022, 11:08 AM IST
Published on:
21 Dec 2022, 11:08 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.