29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस बार शुभ महायोगों में होने जा रहा है नए साल 2023 का आगाज, तरक्की के लिए पहले दिन जरूर करें ये उपाय

पंडित जगदीश शर्मा कहते हैं कि जिन शुभ महायोगों में नए साल की शुरुआत होने जा रही है, उन महायोगों में यदि आप कुछ जरूरी काम कर लें, तो आपके लिए यह पूरा साल खुशखबरी लाने वाला, सफलता दिलाने वाला और आर्थिक रूप से तरक्की देने वाला साबित होगा..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 20 Dec 2022, 4:16 PM IST

new_year_celebration.jpg

भोपाल। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस बार नए साल 2023 की शुरुआत बेहद शुभ महायोगों में होने जा रही है। इन शुभ महायोगों को सुख-समृद्धि और तरक्की के लिए बेहद कारगार माना जा रहा है। बता दें कि साल के पहले दिन 1 जनवरी 2023 को रवि, शिव, शश और सर्वार्थ सिद्ध योग का निर्माण हो रहा है। साल के पहले दिन इतने सारे योगों का एक साथ आना महत्वपूर्ण माना जा रहा है। लोगों के बीच यह आम धारणा है कि अगर साल का पहला दिन अच्छा गुजरता है, तो पूरा साल अच्छा गुजरने वाला है। पंडित जगदीश शर्मा के मुताबिक आप बस कुछ उपाय करके इन शुभ योगों को अपने लिए बेहद शुभ बना सकते हैं। आपके जीवन में आ रही बाधाएं दूर हो जाएंगी। यही नहीं इन योगों में कुछ उपायों का लाभ आपको सालभर मिलेगा।

ये भी पढ़ें:कुंभ राशि में आने वाले हैं शनिदेव(Shani gochar 2023), नए साल 2023 में मचाएंगे उथल-पुथल

ये भी पढ़ें:सूर्य ने बदली राशि, विदेश जाने वाले हैं इस राशि के लोग

साल 2023 के पहले बन रहे हैं ये योग
पंडित जगदीश शर्मा बताते हैं कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल 2023 के पहले दिन रवि, शश, शिव, सिद्ध और सर्वार्थ सिद्धि जैसे महायोगों का निर्माण हो रहा है। कहा जाता है कि इन शुभ योगों में कोई भी शुभ कार्य किए जा सकते हैं। मान्यता है कि इन योगों में किए गए कार्यों में सफलता मिलती है। साल के पहले दिन शिव योग का निर्माण हो रहा है। इस दिन भगवान शिव की पूजा के बाद किए जाने वाले कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।

ये भी पढ़ें:क्या आप जानते हैं कहां है दुनिया का सबसे बड़ा विष्णु मंदिर? इस फ्लाइट से आप भी पहुंच सकते हैं यहां

ये भी पढ़ें: आपके भी इस हाथ में होती है खुजली, तो जरूर पढ़ लें ये खबर आने वाला है खूब पैसा

खुल जाएंगे तरक्की के द्वार, मिलेगा मान
पंडित शर्मा बताते हैं कि साल 2023 के पहले दिन रवि योग का निर्माण हो रहा है। इस दिन सूर्य देव की पूजा और अघ्र्य आदि देने से सूर्य देव की कृपा प्राप्त होगी। बता दें कि रवि योग में जल में गुड़हल का फूल, रोली, चावल आदि डालकर सूर्य देव को अर्पित करें। साथ ही, आदित्य हृदय स्रोत का पाठ करें। इससे व्यक्ति को तरक्की मिलती है और समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होती है।

ये भी पढ़ें:मंगलवार को जरूर आजमाएं ये असरदार टोटके, हर कष्ट दूर करेंगे संकट हनुमान

ये भी पढ़ें:टपक रहा है नल तो, हो जाएं सावधान, वरना पाई-पाई ले डूबेगा पानी