
भोपाल। वैदिक ज्योतिष के अनुसार हर ग्रह एक निश्चित समय के बाद एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करता है। इसका कुछ राशियों पर असर भी पड़ता है। शुक्रवार को सूर्य ने राशि परिवर्तन कर लिया है। सूर्य के इस गोचर को कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है। वहीं कुछ राशियों को इसकी वजह से कष्ट झेलने पड़ सकते हैं। पंडित जगदीश शर्मा के मुताबिक सूर्य को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है और राशियों में इसका परिवर्तन कुछ राशियों के लिए विशेष फलदायी होता है। वहीं कुछ राशियों को इस सूर्य गोचर के कारण काफी परेशानियां का सामना करना पड़ता है। इस साल सूर्य गोचर हो गया है और 12 राशियों पर इसका प्रभाव पडऩा तय है। जिन लोगों की राशि में सूर्य देव उच्च स्थिति में हैं, उन्हें जल्द ही विदेश जाने का मौका मिल सकता है। वहीं जिन राशियों में सूर्य दुर्बल है, उन्हें नकारात्मक प्रभाव झेलना पड़ेगा। तो आइए जानते हैं सूर्य के इस राशि परिवर्तन से किसकी बदलने वाली है किस्मत...
मेष राशि
सूर्य गोचर का मेष राशि पर विशेष प्रभाव पड़ेगा और मेष राशि वालों की किस्मत बदल जाएगी। मेष राशि वाले जातकों को अपनी मां के माध्यम से धन लाभ होगा। प्रॉपर्टी में निवेश करना इनके लिए बेहद लाभदायक होगा। सूर्य के प्रभाव से इनकी आय में वृद्धि के भी संकेत मिल रहे हैं। वहीं इस राशि वालों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी यही है कि इन्हें विदेश जाने का मौका जल्द ही मिलने जा रहा है। तो अपने पासपोर्ट तैयार रखिए, विदेश जाने का आपका इंतजार अब खत्म होने वाला है।
मिथुन
सूर्य के इस गोचर से त्रिगृही योग बने है, जो मिथुन राशि के लिए लाभदायक होगा। सेलरी में इजाफा होगा। आपका आकर्षण बढ़ेगा। आपको ऐसा आइडिया आने वाला है, जो तरक्की के द्वार खोलेगा।
तुला राशि
तुला राशि के लिए भी यह गोचर शुभ रहने वाला है। आपके नये संपर्क बनेंगे, जो भविष्य में लाभ दिलाएंगे। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। मानसिक शांति भी बनी रहेगी।
धनु राशि
सूर्य के इस गोचर का सबसे ज्यादा लाभ धनु राशि वालों को होने वाला है। उनके पद, प्रतिष्ठा और धन में वृद्धि के योग बन रहे हैं। सरकारी काम में भी उन्हें लाभ मिलेगा। वहीं बिजनेस में भी इन्हें बड़ी डील मिल सकती है। सूर्य का यह राशि परिवर्तन धनु राशि वालों के बिगड़े काम बनाएगा। आपको मान-सम्मान के साथ ही यश भी मिलने जा रहा है। नौकरी के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आपका पारिवारिक जीवन भी अच्छा रहेगा।
कर्क राशि
सूर्य का गोचर कर्क राशि वालों का भाग्य बदल देगा। आपको कार्यक्षेत्र में तरक्की के अवसर मिलेंगे और भाग्य में वृद्धि होने जा रही है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता प्राप्त होगी।
कन्या राशि
सूर्य का राशि परिवर्तन कन्या राशि वालों के लिए लाभकारी साबित होगा। जो लोग अपना बिजनेस करते हैं उनके बिजनेस में बढ़ोत्तरी होगी। इंपोर्ट एक्सपोर्ट के बिजनेस में काफी फायदा मिल सकता है। आपको वाहन सुख में वृद्धि मिलेगी और नौकरी के क्षेत्र में मन मुताबिक तबादला भी मिल सकता है।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए भी यह गोचर शुभ फलदायी रहेगा। लक्ष्य पूरा करेंगे। प्रोफेशनल लाइफ का भी बेस्ट टाइम साबित होगा। बेरोजगार हैं, तो जल्द ही नौकरी के योग बन रहे हैं।
Updated on:
17 Dec 2022 05:34 pm
Published on:
17 Dec 2022 05:32 pm
