22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / बुधवार को कर लें बस ये एक काम, तिजोरी में बढऩे लगेगा पैसा, गणपति जी हर हाल में रखेंगे खुश

बुधवार को कर लें बस ये एक काम, तिजोरी में बढऩे लगेगा पैसा, गणपति जी हर हाल में रखेंगे खुश

जो इंसान धन-वैभव की कामना रखता है, तो वह बुधवार के दिन गणपति जी की आराधना जरूर करे। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर किस तरह आप गणपति जी को प्रसन्न कर मनचाही मुराद पूरी करवा सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 21 Dec 2022, 1:55 PM IST

lord_ganesha.jpg

भोपाल। शास्त्रों में कहा गया है कि अगर आप चाहते हो आपका हर कार्य बिना किसी रुकावट के संपन्न हो और किसी तरह की कोई बाधा न आए तो विघ्नहर्ता श्रीगणेश जी की पूजा करनी चाहिए। यही कारण है कि सनातन धर्म में कोई भी काम शुरू करने से पहले गणपति जी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि श्रीगणेश जी को सभी देवताओं में प्रथम पूजनीय माना जाता है और उन्हें मंगलमूर्ति, विघ्नहर्ता आदि कई नामों से जाना जाता है।

जो व्यक्तिगणपति की शरण में आता है भगवान उसके हर कष्ट को दूर कर देते हैं। भोपाल के पंडित जगदीश शर्मा कहते हैं कि जो इंसान धन-वैभव की कामना रखता है, तो वह बुधवार के दिन गणपति जी की आराधना जरूर करे। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर किस तरह आप गणपति जी को प्रसन्न कर मनचाही मुराद पूरी करवा सकते हैं।

ये भी पढ़ें:इस बार शुभ महायोगों में होने जा रहा है नए साल 2023 का आगाज, तरक्की के लिए पहले दिन जरूर करें ये उपाय

ये भी पढ़ें:ये शुभ महायोग और संयोग नव वर्ष 2023 को बनाएंगे ऊर्जावान, मंगलमय रहेगा साल

करें ये उपाय

- अगर कोई व्यक्ति आर्थिक तंगी से परेशान है तो, बुधवार के दिन भगवान गणेश को गाय के घी और गुड़ से बने पदार्थ का भोग जरूर लगाए। ऐसा करने से अचानक धन आवक बढऩे लगती है।

- बुधवार के दिन भगवान गणेश के माथे पर गाय के घी में सिंदूर मिलाकर तिलक लगाएं तथा इसी से स्वयं के माथे पर भी तिलक लगाएं। इस उपाय से गणेशजी प्रसन्न होकर एक साथ कई मनोकमानाएं पूरी करते हैं और धन-वैभव की भी प्राप्ति होने लगती है।

ये भी पढ़ें:नए साल की शुरुआत में है पौष पुत्रदा एकादशी, जानें कैसे करें व्रत और पूजा विधि भी

ये भी पढ़ें:साल 2022 की अंतिम त्रयोदशी आज, जानें क्यों की जाती है शिव की विशेष पूजा

- घर में सदस्यों के बीच अक्सर अनबन हो रही हो, तो बुधवार के दिन गणपति जी को 108 की संख्या में दूर्वा अर्पित करें। बेसन से बने मोदक का भोग लगाएं।

- बुधवार के दिन घर के मंदिर में सफेद रंग के श्री गणेश जी का विधि-विधान से स्थापना करें और फिर पूजन करें। इससे दरिद्रता का नाश हो जाता है।

ये भी पढ़ें: साल की अंतिम मासिक शिवरात्रि आज, अपनी राशि के अनुसार जरूर कर लें ये काम

ये भी पढ़ें: टैरो कार्ड कहते हैं सभी राशियों के लिए मिला-जुला रहेगा नया साल 2023, यहां पढ़ें अपना राशिफल