
Dangerous These Planet Changes Weather Fastly Alert: 26 मई से नौतपा शुरू हो चुका है, लेकिन इस बार नौतपा में भी तापमान में गिरावट बनी हुई है। इसका वैज्ञानिक कारण जहां पश्चिमी विक्षोभ को माना जाता है, वहीं ज्योतिष शास्त्र में मौसम के बनने बिगडऩे पर ग्रहों की स्थिति को जिम्मेदार माना जाता है। माना जाता है कि बुध, मंगल, गुरु और शुक्र मौसम पर सीधा असर डालते हैं और जब इन ग्रहों पर शनि की दृष्टि पड़ जाए, तो हालात बेकाबू हो जाते हैं। इसका सीधा सा अर्थ यह है कि मौसम पर ग्रहों की स्थिति बहुत ज्यादा असर डालती है। पिछले कुछ दिनों तक मौसम विभाग भले ही दावे कर रहा था कि इस बार मानसून प्रभावित होगा, बारिश कम होगी। लेकिन इसके विपरीत ज्योतिष आचार्यों का कहना था कि ग्रहों की स्थिति इस बार शानदार बारिश के योग बना रही है। वहीं अब मौसम विभाग ने एक बार फिर मानसून में इस बार देश में 96 फीसदी बारिश की भविष्यवाणी कर दी है। पत्रिका.कॉम के इस लेख में जानें नौतपा में भी आखिर क्यों कमजोर पड़ रहा सूरज, अगले 72 घंटों में कैसा रहने वाला है मौसम..कहां होगी बारिश...कैसे बन रहे हैं आंधी-तूफान, बाढ़ और भूस्खलन के योग...
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. अमर अभिमन्यु डब्बावाला कहते हैं कि शुक्र का कर्क राशि में प्रवेश आज 30 मई को होने जा रहा है। यह युति मौसम के लिए अनुकूल नहीं मानी जाती। इसलिए शुक्र के कर्क राशि में जाने से उत्तर-पश्चिम दिशा में आंधी-तूफान के साथ बारिश के योग बनेंगे। भारतीय मुद्रा का बाजार में प्रचलन बढ़ेगा। विभिन्न राशि के लोगों को राहत रहेगी। 6 जुलाई तक शुक्र कर्क राशि में रहेंगे। सामान्यत: मंगल-शुक्र की युति को अनुकूल नहीं माना जाता। इस दृष्टि से कहीं-कहीं अस्थिरता का वातावरण और मूल रूप से मौसम में परिवर्तन दिखाई देगा।
पश्चिम-उत्तर दिशा के शहरों या राज्यों में बारिश के योग
कर्क राशि को जलचर राशि कहा जाता है। इस राशि पर मंगल पहले से ही डेरा डाले हुए हैं। 30 मई की शाम 7 बजकर 29 मिनट पर शुक्र भी कर्क राशि में आ जाएंगे। इन दोनों की आपस में मुलाकात से पश्चिम-उत्तर दिशा में मौसम में तेजी से परिवर्तन दिखेगा। तेज-आंधी तूफान के योग बनेंगे। कहीं-कहीं दक्षिण-पश्चिम दिशा में भी वर्षा की स्थिति नजर आएगी। क्योंकि शुक्र जलचर राशि में मंगल के साथ बैठा है, इसलिए उमस के साथ आंधी-तूफान और वर्षा का योग बनेगा।
शुक्र की गति से नौतपा में भी मिली हुई है राहत
भोपाल के ज्योतिषाचार्य पं. अरविंद तिवारी का कहना है कि शुक्र जैसे-जैसे जलचर राशि कर्क की ओर बढ़ रहे हैं। वैसे-वैसे ही मौसम प्रभावित होना शुरू हो गया है। यही कारण है कि नौतपा होने के बावजूद मौसम में ठंडक बनी हुई है। शुक्र जितना कर्क राशि की ओर बढ़ेंगे मंगल के नजदीक पहुंचेंगे, उतना ही तेजी से मौसम पर असर दिखेगा। कर्क राशि बुध की राशि है और बुध शुक्र के मित्र हैं। इस नजरिए से शुक्रअपनी मित्र राशि में जाएंगे। लेकिन इस राशि में पहले से ही मंगल बैठे हुए हैं। कर्क राशि मंगल की नीच तत्व राशि मानी जाती है। इस राशि में आकर मंगल उग्र हो जाते हैं और अशुभ यानी खराब फल देने वाले होते हैं। शुक्र और मंगल की यह युति देश-दुनिया पर बहुत भारी रहेगी। जब तक यह युति बनी रहेगी, तब तक देश-दुनिया को कई प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ेगा। खासतौर पर भारत के लिए यह युति भयंकर परिणाम देने वाली रहेगी।
अगले 72 घंटों में पश्चिमी और दक्षिणी इलाकों के साथ ही उत्तरी राज्यों में मौसम बरपाएगा कहर
बुध मंगल की राशि मेष राशि में बैठे हुए हैं। इसलिए जैसे ही शुक्र और मंगल आज 30 जून को एक साथ आएंगे तो तीनों ही ग्रहों की खींचतान से पूरे देश में बारिश, भूस्खलन, बाढ़ की, भूकंप की स्थिति बनेगी। खासतौर पर उत्तराखंड, हिमाचल में ऐसी घटनाएं सामने आएंगी। इस पर मंगल-शुक्र की युति पर शनि की षडाष्टक दृष्टि पड़ेगी, इस युति के भयंकर प्रभावों में और वृद्धि करेगी। बुध का मंगल राशि में रहना, शनि की षडाष्टक दृष्टि से मंगल और शुक्र की युति को देखना ग्रहों की यह स्थिति भारत में बड़े भूकंप की आशंका को बल दे रही है। यही नहीं ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि यह भूकंप 6 से 7 रिएक्टर स्केल का हो सकता है। भारत पर यह खतरा आज से ही मंडराना शुरू हो गया। दरअसल ग्रहों की स्थिति के कारण 25 मई 2023 से 30 जून 2023 तक बड़े भूकंप की आशंका जताई जा रही है। मौसम का मिजाज मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में साफ नजर आएगा। यहां के लगभग सभी जिलों में अगले 24 घंटे में तेज आंधी-तूफान और बारिश के योग बन रहे हैं।
Updated on:
03 Jun 2023 01:22 pm
Published on:
27 May 2023 05:56 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
