क्यों कह रहे रिंग ऑफ फायर
14 अक्टूबर शनिवार के दिन लग रहा यह सूर्य ग्रहण वलयाकार सूर्य ग्रहण (Annular Solar Eclipse) या कंकणाकृति सूर्य ग्रहण या रिंग ऑफ फायर भी कहा जाता है। दरअसल जब वलयाकार सूर्य ग्रहण लगता है तो चंद्रमा पृथ्वी से अपनी सामान्य दूरी से दूर होता है, जिसके चलते यह सूर्य से छोटा नजर आता है और ग्रहण लगने पर ऐसा प्रतीत होता कि आसमान में रिंग ऑफ फायर (Ring Of Fire) यानी आग का रिंग बनी हुई है। इसी के चलते इस सूर्य ग्रहण को रिंग ऑफ फायर भी कहा जा रहा है।