2 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Budhwar Rashifal 4 October: बुधवार को सात राशियों पर किस्मत रहेगी मेहरबान, जानिए क्या होगा लाभ

Budhwar Rashifal 4 October: बुधवार 4 अक्टूबर को सात राशियों पर किस्मत मेहरबान रहेगी, इनको क्या लाभ होगा यह जानें आज का राशिफल में..इसे विस्तार से दैनिक राशिफल में बता रहे हैं उज्जैन के ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास.. पढ़ें बुधवार राशिफल
2 min read
Google source verification

•

image

Pravin Pandey

•

Oct 03, 2023

budhwar_rashifal.jpg

बुधवार राशिफल 4 अक्टूबर 2023

मेष राशि
दूसरों के निजी मामलो में दखल न दें। अपने क्रोध पर अंकुश रखें। पारिवारिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मित्रों का सहयोग मन प्रसन्न करेगा। यात्रा टालें।

वृषभ राशि
अपने सहकर्मियों से बातो में नरमी लाएं। विदेश में व्यापार स्थापित करने का विचार सफल होगा। नौकरी बदलने के योग बन रहे हैं। किसी की सिफारिश से काम बन सकता है।

मिथुन राशि
व्यापार में मंदी की मार से परेशान रहेंगे। पुराने पैसों का लेनदेन आज भी लंबित रहेगा। कोई अपना ही आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। आकस्मिक कोई चौंकाने वाली खबर मिलेगी।

कर्क राशि
कार्यों की प्रशंसा होगी। प्रसाशनिक अधिकारी आज सम्मान प्राप्त सकते हैं। विवाह कार्यों में शामिल होंगे। समय रहते अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू करें।

सिंह राशि
पैसा आता है पर जाता कहां है, इसी सवाल में उलझे रहेंगे। खर्च पर नियंत्रण रखें। साझेदारी में लाभ होगा। मेहमानों का आगमन होगा। सामाजिक कार्यों में सहभागिता हो सकती है।

कन्या राशि
आज विशेष उपलब्धि वाला दिन है। कीर्ति यश में वृद्धि होगी। नए मित्र बनेंगे। मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा। यात्रा के योग हैं। धन संचय होगा।

ये भी पढ़ेंः October Festival Calendar: अक्टूबर में पड़ रहे कई प्रमुख व्रत और त्योहार, यहां जानिए तारीख और तिथि

तुला राशि
युवाओं को करियर में बेहतर प्रस्ताव मिल सकते हैं। मनचाहा जीवन साथी मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। पुराने वादे पूरे करने का समय है। अपनी निजी जिंदगी में दूसरों को दखल न देने दें, नुकसान हो सकता है।

वृश्चिक राशि
अपने पराये की परख करें। आप के अकडू रवैये के चलते अपनों से दूर हो सकते हैं। भावुकता में कोई भी फैसला लेने से बचें। सुख साधनों पर धन खर्च होगा। उन्नति में अवरोध बरकरार रहेंगे।

धनु राशि
बातचीत में सावधानी रखें। लापरवाही से नुकसान होगा। विरोधी खुलकर विरोध करेंगे। कार्य की शुरुआत में परेशानी आ सकती है। व्यापारिक लाभ संभव है।

मकर राशि
व्यापारिक नई योजना आज शुरू हो सकती है। अधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। बहनों से किसी विषय पर विवाद हो सकता है सतर्कता और सूझबूझ से मामला निपटा लें वर्ना संबंध टूट सकते हैं।

कुंभ राशि
राजनीतिक लाभ के योग बन रहे हैं। हीरे के व्यवसायियों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है। घर परिवार में आनंद का माहौल रहेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य में कमी रहेगी। यात्रा लाभप्रद रहेगी।

मीन राशि
अपने व्यवहार से परिजनों का दिल जीत लेंगे। परिवार में तनाव की स्थिति निर्मित होगी। कार्यों के प्रति आप का समर्पित भाव सफलता दिलाएगा। वाहन सुख हो सकता है।