
,,
Effect on these 5 people Mercury Met With Sun In Taurus inauspicious: ग्रहों के राजकुमार बुध देव जल्द ही मेष राशि छोड़कर वृषभ राशि में आने वाले हैं। वे 7 जून को अपनी राशि बदलेंगे। वृषभ राशि में पहले से ही सूर्य देव बैठे हुए हैं। ऐसे में बुध के यहां आने और सूर्य के साथ बैठने से जो सुंदर संयोग बनेगा, वो राशि चक्र की 12 राशियों में से कुछ राशियों के लोगों के जीवन को राजसी बनाएगा। ये लोग बुध की कृपा से जीवन की सारी खुशियां पाएंगे। लेकिन यह सुंदर योग राशि चक्र की कुछ राशियों के लिए बिल्कुल भी सुंदर नहीं रहेगा। इससे बिल्कुल उलट बुध देव का वृषभ राशि में आना इन राशियों के लोगों के जीवन में निजी संबंधों से लेकर, फैमिली लाइप, प्रोफेशनल लाइफ में भी मुश्किलें बढ़ाएगा। भोपाल के ज्योतिषाचार्य पं. अरविंद तिवारी का कहना है कि बुध के वृषभ राशि में आने से बुधादित्य राज योग बनेगा। वहीं बुध का वृषभ राशि में आना कुछ राशियों के लिए बेहद अशुभ साबित होगा। पत्रिका.कॉम के इस लेख में जानें बुध के वृषभ राशि में आकर मिलने वाले अशुभ परिणाम किसे परेशान करेंगे, करने होंगे क्या उपाय...
मेष राशि
बुध के वृषभ राशि में आने से मेष राशि वालों को बेहद अशुभ परिणाम मिलेंगे। इसके कारण आपका अपने पार्टनर के साथ विवाद हो सकता है। घर में क्लेश बढ़ेेंगे। आपको धन से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इससे आप असुरक्षा महसूस कर सकते हैं। कॅरियर में परेशानियां आएंगी। ऑफिस में मिलने वाले टारगेट पूरे नहीं हो पाएंगे। तनाव रहगा।
* कर लें ये उपाय: हर दिन 41 बार ऊं नरसिंहाय नम: का जाप करें।
मिथुन राशि
इस राशि के लोगों को ऑफिस में कॉन्फिडेंस में कमी महसूस होगी। मोटिवेशन नहीं मिलेगा। पारिवारिक समस्याओं के साथ ही सेहत से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। खर्च बढ़ जाएंगे। बिजनेस करने वालों को किस्मत का साथ नहीं मिलेगा। नुकसान के योग बनेंगे। अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए लोन भी लेना पड़ सकता है।
* कर लें ये उपाय- हर दिन 21 बार ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करें।
सिंह राशि
बुध के वृषभ राशि में आने से आपकी सेहत प्रभावित हो सकती है। एलर्जी या गले से जुड़ी परेशानी हो सकती है। खांसी-जुकाम हो सकता है। अपने कॅरियर को लेकर परेशान रह सकते हैं। काम का दबाव बढ़ सकता है। बिजनेस को लेकर भी मुश्किलों का चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।
* कर लें ये उपाय- हर दिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
वृश्चिक राशि
बुध के वृषभ राशि में आने से वृश्चिक राशि के लोगों को भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। काम का प्रेशर रहेगा। ऑफिस में ऑफिसर्स के साथ ही कलिग्स के साथ भी संबंध खराब हो सकते हैं। बिजनेस में चुनौतियां आएंगी। उम्मीद के मुताबिक कुछ न मिलने से हताश हो सकते हैं। पार्टनर के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है।
* कर लें ये उपाय- हर दिन 27 बार ऊं भौमाय नम: मंत्र का जाप करें।
मीन राशि
बुध के वृषभ राशि में आने से मीन राशि के लोगों को भी नेगेटिव इफेक्ट दिखेंगे। बिजनेस में बहुत ज्यादा लाभ नहीं मिलेगा। चुनौतियां परेशान कर सकती हैं। ऐसे में लक्ष्य पाने को लेकर फोकस करें। यात्रा करेंगे तो धन हानि हो सकती है। गले के साथ ही त्वचा से जुड़ी बीमारियां हो सकती हैं। लव लाइफ परेशान करेगी।
* कर लें ये उपाय- हर बृहस्पतिवार को वृद्धजनों को दान करें।
Updated on:
02 Jun 2023 06:12 pm
Published on:
27 May 2023 04:38 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
