6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

700 साल बन रहा है ग्रहों का ऐसा संयोग कि बनेंगे पांच राजयोग, इन राशियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है ग्रहों का यह अद्भुत संयोग

Five Rajyoga will make on 28 March these 4 zodiac signs get good luck: प्रयागराज के ज्योतिषाचार्य पं. प्रदीप पांडे पत्रिका.कॉम के इस लेख में आपको बता रहे हैं एक ऐसे ही दुर्लभ राजयोगों के संयोग के बारे में जो पूरे 700 साल बाद बना है। जी हां दरअसल ग्रहों के गोचर से ऐसी स्थिति का निर्माण हुआ है कि एक साथ पांच राजयोग का संयोग बन रहा है। ये पांच राजयोग हैं केदार, हंस, मालव्य, चतुष्चक्र और महाभाग्य राजयोग। इन राजयोगों का शुभ प्रभाव कुछ राशियों को आर्थिक रूप से ही नहीं बल्कि समाज में इन्हे मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा दिलाने वाला साबित होगा।

3 min read
Google source verification

image

Sanjana Kumar

Mar 20, 2023

panch_rajyog_eksath.jpg

Five Rajyoga will make on 28 March these 4 zodiac signs get good luck: क्या आप जानते हैं ग्रहों के गोचर या कुंडली में बनने वाले राजयोग के बारे में। दरअसल ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक राजयोग से आशय पद, प्रतिष्ठा, सम्मान के साथ ही आपकी आध्यात्मिक उन्नति से भी है। यानी राजयोग का अर्थ केवल सांसारिक प्रगति ही नहीं है, बल्कि आध्यात्मिकता से भी जुड़ा है। ज्योतिष शास्त्र में ग्रह समय-समय पर गोचर करके राजयोग की स्थिति का निर्माण करते हैं। ग्रह के हर छोटे से छोटे और बड़े गोचर का पृथ्वी से लेकर हर पृथ्वी के हर प्राणी पर पड़ता है। प्रयागराज के ज्योतिषाचार्य पं. प्रदीप पांडे पत्रिका.कॉम के इस लेख में आपको बता रहे हैं एक ऐसे ही दुर्लभ राजयोगों के संयोग के बारे में जो पूरे 700 साल बाद बना है। जी हां दरअसल ग्रहों के गोचर से ऐसी स्थिति का निर्माण हुआ है कि एक साथ पांच राजयोग का संयोग बन रहा है। ये पांच राजयोग हैं केदार, हंस, मालव्य, चतुष्चक्र और महाभाग्य राजयोग। इन राजयोगों का शुभ प्रभाव कुछ राशियों को आर्थिक रूप से ही नहीं बल्कि समाज में इन्हे मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा दिलाने वाला साबित होगा।

ये भी पढ़ें: Nav Samvatsar 2080: नव संवत्सर 2080 इनके लिए रहेगा भाग्यशाली, पूरे साल बुलंदियों पर रहेंगे इन राशियों की किस्मत के सितारे

कब बन रहा है यह अद्भुत संयोग
ज्योतिषाचार्य पं. प्रदीप पांडे के मुताबिक जब कई राजयोग एक साथ बनते हैं तो कई राशियां बड़े ही अद्भुत तरीके से प्रभावित होती हैं, क्योंकि ये संयोग भी अद्भुत ही होते हैं। अब 700 साल बाद बन रहा यह अद्भुत संयोग 28 मार्च को बनने जा रहा है। यह अद्भुत संयोग राशि चक्र की सभी 12 राशियों को प्रभावित करेगा। लेकिन सबसे खास होंगी राशि चक्र की 4 राशियां। इन 4 राशियों के लिए यह अद्भुत संयोग भाग्यशाली, सौभाग्यशाली या कहें कि इनके जीवन में खुशहाली लाने वाला साबित होगा।

ये भी पढ़ें:Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि में इन 4 राशियों को मिलेगा मां दुर्गा का आशीर्वाद, सालभर मिलती रहेंगी खुशियां

ये हैं वे 4 भाग्यशाली राशियां

1. मिथुन राशि को मिलेगी सबसे ज्यादा खुशियां
मिथुन राशि के लोगों के लिए 700 साल बाद बन रहा यह पंच राजयोगों का यह अद्भुत संयोग सबसे ज्यादा खुशियां लाएगा। इन्हें इन राजयोगों से सबसे ज्यादा फायदा या लाभ होने जा रहा है। इस राशि के ऐसे युवा जो बेरोजगार हैं या नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें 28 मार्च के बाद कभी भी नौकरी से संबंधित खुश खबरी मिल जाएगी। पहले से ही नौकरी पेशा लोगों को ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। कुछ लोगों को प्रमोशन मिलने के योग हैं। इनकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहने वाली है। इन राजयोगों के कारण इनके पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी।

ये भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि में व्रत रख रहे हैं डायबिटिक पेशेंट, तो रखें इन बातों का ध्यान, सामान्य लोग भी फॉलो करें ये हेल्दी टिप्स

2. कर्क राशि के लोगों का जागेगा भाग्य
कर्क राशि में हंस और मालव्य राज योग का बनना हमेशा से शुभ रहा है। इस राजयोग से इस राशि के लोगों की किस्मत का ताला खुल जाएगा। इन्हें कॅरियर में सफलता की सीढिय़ां चढऩे को मिलेंगी। बेरोजगारों को नई नौकरी मिलने के योग हैं। स्टूडेंट्स के लिए यह समय बहुत ही शानदार समय रहने वाला है। बिजनेस करने वालों को काम के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यह यात्रा आपके बिजनेस के लिए शुभ फलदायी रहने वाली है। कुल मिलाकर बिजनेस करने वालों के लिए यह समय काफी बेहतर रहने वाला है। इन्हें निवेश के नए रास्ते मिलेंगे।

ये भी पढ़ें: चैत्र नवरात्रि 2023: पहाड़ों पर स्थापित कितने मंदि जानते हैं आप? इस मंदिर में सच्चे श्रद्धालु को बादल के रूप में दर्शन देती हैं मां दुर्गा...

3. कन्या राशि के अविवाहितों के लिए विवाह के योग
कन्या राशि वालों के लिए 700 साल बाद बनने वाले इन पांच राजयोगों का समय शुभ समाचार देने वाला साबित होगा। जो लोग अब तक अविवाहित हैं, इस अवधि में उनके विवाह के योग बनेंगे। वहीं जो लोग पहले से विवाहित हैं उन्हें इस अवधि में जीवनसाथी का साथ मिलेगा। इस राशि से जुड़े लोगों की तरक्की के योग बन रहे हैं। जो लोग इस दौरान विवाह के पवित्र बंधन में बंधेंगे उनके दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करते ही खुशियों के नये द्वार खुल जाएंगे। बिजनेस करने वाले लोगों बिजनेस डील की संभावनाएं भी बन रही हैं।

ये भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2023: राहु केतु मचा रहे हैं जिंदगी में घमासान, तो चैत्र नवरात्रि में जरूर कर लें ये काम, दोनों ग्रह रहेंगे शांत

4. मीन राशि वाले नौकरी पेशा लोगों के लिए वरदान हैं ये राजयोग
मीन राशि के लोगों के लिए भी 700 साल बाद बने इस अद्भुत संयोग से खुश खबरी मिल सकती है। इस दौरान समाज में आपका कद और प्रतिष्ठा दोनों बढ़ेगी। बिजनेस करने वालों के लिए भी समय अच्छा है। इन्हें अचानक धन लाभ हो सकता है। नौकरी करने वाले लोगों के लिए यह राजयोग किसी वरदान से कम नहीं हैं। वहीं इस राशि के लोगों के जो काम अब तक रुके हुए थे या किसी न किसी वजह से टलते जा रहे थे अब वे जल्द ही पूरे हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें:Hindu Nav Varsh 2080: बेहद शुभ संयोगों में होगी नव संवत्सर 2080 की शुरुआत, नाम होगा पिंगल, ग्रहों की चाल बनाएगी उत्तम फलदायी