
भोपाल। कोई ग्रह जब राशि बदलता है, तो उसका असर पृथ्वी समेत हर प्राणी पर नजर आता है। ग्रहों की चाल बदले तो भी कहीं अशुभ कहीं शुभ फल मिलते हैं। इसी तरह ग्रहों का उदय और अस्त होना भी मानव जीवन को प्रभावित करता है। नए साल में भी कुछ ग्रह अस्त और उदय होने जा रहे हैं। इन्हीं में से एक ग्रह बुध 12 जनवरी 2023 से उदय होने जा रहे हैं। बुध ग्रह धनु राशि में उदय होंगे। जिसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। प्रयागराज के पं. प्रदीप पांडे कहते हैं कि धनु राशि में बुध ग्रह का उदय कुछ राशियों के लिए बेहद लकी साबित होगा। यानी ये राशियां बुध उदय का पूरा-पूरा लाभ उठाने वाली हैं। इस लेख में जानें आखिर कौन सी हैं ये लकी राशियां
कुंभ राशि
12 जनवरी 2023 को बुध ग्रह का धनु राशि में उदय होना कुंभ राशि वालों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है। जैसे ही बुध उदय होंगे इनकी आय के नए साधन बनेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कर्ज से भी मुक्ति मिलेगी। पुराने निवेश का लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। कुल मिलाकर इनकी आर्थिक स्थिति के लिए बुध का उदय होना लाभकारी होगा।
वृश्चिक राशि
साल 2023 में 12 जनवरी को बुध ग्रह का धनु राशि में उदय वृश्चिक राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। इसके कारण इस राशि के लोगों को धन लाभ के योग बन रहे हैं। धन कमाने के साधन भी बढ़ेंगे। वहीं इन्हें निवेश में भी लाभ मिलने के योग हैं। हालांकि इस अवधि में धन से जुड़े मामलों को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए, वरना इन्हें हानि का सामना भी करना पड़ सकता है।
मीन राशि
बुध ग्रह का उदय होना मीन राशि वालों के लिए भी लाभकारी साबित होने जा रहा है। नौकरी और व्यापार में इन राशि वाले लोगों को लाभ मिलेगा। यानी पदोन्नति के अवसर मिलेंगे। जो नौकरी नहीं कर रहे हैं उन्हें भी नए अवसर मिलने के योग हैं। बिजनेस या व्यापार से जुड़े लोगों को भी बुध के इस उदय से मुनाफा होने के प्रबल योग बन रहे हैं।
Updated on:
24 Dec 2022 05:00 pm
Published on:
24 Dec 2022 04:58 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
