6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नए साल में इस रंग से करें अपने दिन की शुरुआत, हर दिन मिलेगी खुशखबरी

हम आपको यहां बता रहे हैं समुद्रशास्त्र के ऐसे उपाय जिन्हें अपनाकर आप भी ला सकते हैं अपने जीवन में खुशहाली। आपको बस इतना करना होगा कि नए साल 2023 के पहले दिन यानी 1 जनवरी को अपनी राशि के हिसाब से खास रंग के कपड़े पहनने होंगे। ये रंग नए साल 2023 में आपकी जिंदगी में जमकर खुशियां बरसाते रहेंगे।

3 min read
Google source verification

image

Sanjana Kumar

Dec 28, 2022

new_year_colours_to_get_good_luck_and_wealth.jpg

भोपाल। नया साल 2023 आने ही वाला है। इस नए साल 2023 से आप भी सुख-समृद्धि और खुशियों की कामना करते हैं। हर कोई चाहता है कि आने वाला साल बहुत खुशनुमा बीते। हम आपको यहां बता रहे हैं समुद्रशास्त्र के ऐसे उपाय जिन्हें अपनाकर आप भी ला सकते हैं अपने जीवन में खुशहाली। आपको बस इतना करना होगा कि नए साल 2023 के पहले दिन यानी 1 जनवरी को अपनी राशि के हिसाब से खास रंग के कपड़े पहनने होंगे। ये रंग नए साल 2023 में आपकी जिंदगी में जमकर खुशियां बरसाते रहेंगे।

मेष राशि
मेष राशि वाले लोगों को नए साल 2023 के पहले दिन लाल रंग के कपड़े पहनना चाहिएं। इस रंग के कपड़े पहनना बेहद शुभ होता है। काले रंग के कपड़े पहनने से बचें।

वृष राशि
वृष या वृषभ राशि के लोगों को नए साल 2023 के पहले दिन सफेद, गुलाबी और क्रीम कलर के कपड़े पहनना शुभ रहेगा। इस राशि के लोगों को लाल रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए।

मिथुन राशि
नए साल 2023 के पहले दिन मिथुन राशि वाले लोगों को अपने दिन की शुरुआत हरे रंग के कपड़े पहनकर करनी चाहिए। इनके लिए हरा रंग बेहद शुभ रहेगा। इससे आपके अंदर की क्रिएटिविटी और निखर जाएगी। आपको भाग्य का साथ मिलेगा।

कर्क राशि
कर्क राशि वाले लोगों को नए साल के पहले दिन हरे रंग के कपड़े पहनना चाहिएं। इससे इस राशि वाले लोगों का सोया भाग्य जागेगा। आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। काले रंग के कपड़े पहनने से बचें।

ये भी पढ़ें: नए साल में इन राशियों की खुल जाएगी किस्मत, मिलेगा गजलक्ष्मी योग का लाभ

ये भी पढ़ें:Feng Shui Tips 2023 : हाथी की प्रतिमा लाएगी घर में खुशियां, भर जाएगी सूनी गोद भी

सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों के लिए लाल या फिर केसरिया रंग के कपड़े पहनना शुभ रहेगा। आप पीले रंग के कपड़े भी पहन सकते हैं। इससे मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा आप पर बनी रहेगी।

कन्या राशि
नए साल 2023 के पहले दिन कन्या राशि वालों को हल्के नीले या फिर गुलाबी रंग के कपड़े पहनना चाहिए। ये रंग आपके व्यक्तित्व को निखारेंगे। लेकिन आपको लाल रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए।

तुला राशि
नए साल 2023 में तुला राशि के लोगों के लिए नीले रंग के कपड़े पहनना बेहद शुभ रहेगा। इससे आपके उन्नति के सारे रास्ते खुल जाएंगे। लेकिन आपको इस दिन सफेद, काले या फिर लाल रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए।

वृश्चिक राशि
नए साल 2023 के पहले दिन वृश्चिक राशि के लोगों को अपने दिन की शुरुआत मेहरून या फिर लाल रंग के कपड़े पहनकर करनी चाहिए। इससे आपके जीवन में हमेशा खुशियां बनी रहेंगी। आपके सारे रुके हुए काम पूरे होंगे।

ये भी पढ़ें: नए साल 2023 में स्टूडेंट्स, बिजनेसमेन और किसानों की समृद्धि के योग, यहां जानें आपको क्या मिलेगा

ये भी पढ़ें:नए साल में राशि के हिसाब से दें गिफ्ट, आपके साथ ही उपहार लेने वाले को भी मिलेगा सौभाग्य

धनु राशि
इस नए साल 2023 में धनु राशि वाले लोगों को पीले या फिर संतरे रंग के कपड़े पहनने चाहिएं। इससे आपको हमेशा सफलता मिलेगी और आपके जीवन की सारी मुश्किलें, परेशानियां दूर हो जाएंगी। आपको इस दिन सिंदूरी लाल रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए।

मकर राशि
मकर राशि वालों को इस नए साल 2023 के पहले दिन नीले रंग के कपड़े पहनना चाहिएं। ऐसा करने से आपको सुख-शांति मिलेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। काले रंग के कपड़े पहनने से बचें।

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को नए साल 2023 के पहले दिन बैंगनी और नीले रंग के कपड़े पहनना चाहिएं। इससे घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहेगी। इन राशि वालों को काले रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए।

मीन राशि
मीन राशि के लोग नए साल 2023 के पहले दिन पीले रंग के कपड़े पहनें। ऐसा करने से आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आपके सारे काम बिना किसी परेशानी के संपन्न होंगे। इस राशि के लोगों को काले रंग के कपड़े अवॉइड करना चाहिएं।