5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फूटी किस्मत भी बदल जाएगी बशर्ते रोज करें ये 5 शुभ काम, आसान उपाय बना देगा लकी

फूटी किस्मत भी बदल सकती है, दुर्भाग्य भी दूर हो सकता है, असफलता सफलता में तब्दील हो सकती है, बस इसके लिए करने होंगे ये काम यानी भाग्यशाली बनने के उपाय (bhagyashali banane ke upay) ...

3 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Jun 08, 2023

saubhagya tips

दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदलने का तरीका

कई बार हम बहुत मन से कोई काम करते हैं और उसमें सफलता नहीं मिलती। अच्छी खबर के लिए मन तरस जाता है, यह दुर्भाग्य पीछा छोड़ दे, यह कौन नहीं चाहता। यदि आप ऐसी समस्या से निराश हैं तो एक बार कुछ उपाय अपनाने चाहिए। अपने दुर्भाग्य को भाग्य में बदलने में कुछ आसान उपाय हैं जो आपकी मदद कर सकते हैं।

भोपाल के ज्योतिषी पंडित जगदीश शर्मा का कहना है कि अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में ग्रह दोष हैं या उसके घर में वास्तु दोष है तो उसे भाग्य का साथ नहीं मिलता है और उसे हर काम में असफलता मिलती है। लेकिन प्राचीन ग्रंथों में कुछ ऐसे शुभ काम बताए गए हैं, जिन्हें नियमित करने से दुर्भाग्य दूर हो सकता है और ग्रह शुभ फल देने लगते हैं। जानिए ऐसे कौन से शुभ काम हैं, जिनकी मदद से दुर्भाग्य को भाग्य में बदलकर व्यक्ति भाग्यशाली बन सकता है। जानिए आसान भाग्यशाली बनने यानी दुर्भाग्य दूर करने के उपाय (durbhagya dur karne ke upay)...

पहला काम
पं. जगदीश शर्मा के अनुसार घर के मुख्य द्वार के दोनों ओर खिड़कियों का होना दोषपूर्ण माना जाता है। इससे घर के मालिक की आर्थिक समस्याएं बढ़ती हैं। इन खिड़कियों के माध्यम से बाहर जाने वाली हवा के साथ ही व्यक्ति का भाग्य भी दूर चला जाता है। इस समस्या के समाधान के लिए खिड़कियों की चौखट पर गोल पत्तियों वाले पौधे का गमला रख दें या ऊपर खिड़की में टांग दें। साथ ही अमावस्या पर परिवार के मृत सदस्यों के लिए विशेष पूजा-पाठ करनी चाहिए। अमावस्या पर पितृ देवता के लिए तर्पण भी करना चाहिए।

ये भी पढ़ेंः Jagannath Rath Yatra 2023: 20 जून को निकलेगी जगन्नाथ रथ यात्रा, सौभाग्य के लिए इस समय जपें ये मंत्र

ये भी पढ़ेंः रथयात्रा से पहले एकांतवास में क्यों जाते हैं भगवान जगन्नाथ, ये है रहस्य


दूसरा काम
ज्योतिषी शर्मा के अनुसार जिस व्यक्ति का लक काम नहीं करना चाहिए, उसे एक बार चेक करना चाहिए कि कहीं घर के देवता तो नहीं नाखुश हैं। इसके अलावा घर में रोजाना कुल देवी की पूजा करनी चाहिए। मान्यता के अनुसार हर कुल की एक आराध्य देवी होती हैं, जिनकी आराधना परिवार के सभी लोगों को नियमित रूप से करनी चाहिए। विशेष तीज-त्योहारों पर अन्य देवी-देवताओं के साथ कुल देवी की पूजा करना न भूलें। कुल देवी की पूजा से सभी बाधाएं जल्दी दूर हो सकती हैं।


तीसरा काम
अपने घर या दुकान की तिजोरी या गल्ले में नीचे और ऊपर की ओर आईना लगाएं। ऐसा करना बहुत शुभ माना जाता है। इससे आमदनी अधिक होती है और पैसे भी कई गुना बढ़ जाते हैं। साथ ही गल्ले में चांदी या सोने का सिक्का रखना भी बहुत अच्छा माना जाता है।

ये भी पढ़ेंः शनि बिगाड़ेंगे घर का बजट, चलने वाले हैं ऐसी टेढ़ी चाल, साढ़े चार महीने संभलकर रहें ये सात राशियां, धन हानि की आशंका

ये भी पढ़ेंः घटनाएं बताती हैं शनि अशुभ हैं या शुभ, इन उपायों से आपको शनि देंगे शुभ फल


चौथा काम
घर आए गरीबों को धन या अनाज का दान अवश्य करना चाहिए। कोशिश यही करनी चाहिए कि जो भी गरीब हमारे घर आते हैं, वे कभी खाली हाथ न लौटें। दान करने से बड़ी-बड़ी परेशानियां दूर हो सकती हैं।


पांचवां काम
घर में तिरछा या घुमावदार चढ़ाव अच्छा माना जाता है। घर में सीधे चढ़ाव वाला जीना है तो इसे कम करने के लिए नीचे छह खोखली रॉड वाली एक पवन घंटी लटका देनी चाहिए। यह आगंतुकों के प्रवेश की सूचना देती है तथा गृह स्वामी को उनके प्रति सचेत भी करती है।