31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jagannath Rath Yatra 2023: श्री जगन्नाथ रथ यात्रा में ये मंत्र जपने से मिलेगा आरोग्य और सौभाग्य, कल होगा लाइव प्रसारण

श्री जगन्नाथ रथ यात्रा (Jagannath Rath Yatra 2023) कल 20 जून को निकलेगी। इस समय भक्तों को राशि अनुसार मंत्रों का जाप करने से ईश्वर का आशीर्वाद मिलता है। पुरोहितों का कहना है जो लोग यात्रा में शामिल नहीं हो पा रहे वो कल होने वाले लाइव प्रसारण के समय भगवान का ध्यान कर अपनी राशि के अनुसार इन मंत्रों का जाप कर सकते हैं। श्रीजगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान राशि अनुसार मंत्र जानने के लिए पढ़ें पूरा आलेख।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pravin Pandey

•

Updated: 19 Jun 2023, 4:09 PM IST

jagannath_rath_yatra.jpg

20 जून को श्रीजगन्नाथ रथ यात्रा निकलेगी।

हर साल आषाढ़ शुक्ल पक्ष द्वितीया को भगवान जगन्नाथ की यात्रा निकाली जाती है। यह तिथि 20 जून 2023 को पड़ रही है। इसी दिन मंगलवार को यानी 20 जून को भगवान की रथ यात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान अपनी राशि के अनुसार आसान मंत्रों का जाप कर आप सौभाग्य वृद्धि का आशीर्वाद पा सकते हैं।


प्रयागराज के ज्योतिषाचार्य आशुतोष वार्ष्णेय के अनुसार जब पुरी में भगवान की रथ यात्रा में आप शामिल हो रहे हैं या ऑनलाइन दर्शन कर रहे हैं। इस समय अपनी राशि के अनुसार श्री जगन्नाथ के मंत्र पढ़ना चाहिए। इससे भक्तों पर भगवान की कृपा होती है और उसे आरोग्य और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

जिस दिन रथ यात्रा शुरू हो ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए यहां विजिट करें: https://www.shreejagannatha.in/snana-yatra-live/

ये भी पढ़ेंः Dhan Rajyog and Shasha Rajyog: वक्री शनि भी कुछ लोगों को पहुंचाते हैं फायदा, ये राजयोग बनाकर इन चार राशियों को दिलाएंगे लाभ

श्रीजगन्नाथ रथयात्रा के दौरान भगवान का दर्शन करें और इन मंत्रों का जाप करें..

मेष : ॐ पधाय श्रीजगन्नाथाय नम:
वृषभ : ॐ शिखिने श्रीजगन्नाथाय नम:
मिथुन : ॐ देवादिदेव श्रीजगन्नाथाय नम:


कर्क : ॐ अनंताय श्रीजगन्नाथाय नम:
सिंह : ॐ विश्वरूपेण श्रीजगन्नाथाय नम:
कन्या : ॐ विष्णवे श्रीजगन्नाथाय नम:


ये भी पढ़ेंः Budh Gochar 2023: एक महीने तक पांच राशियों पर आफत, निवेश से करियर तक पर संकट

तुला : ॐ नारायण श्रीजगन्नाथाय नम:
वृश्चिक : ॐ चतुमूर्ति श्रीजगन्नाथाय नम:
धनु : ॐ रत्ननाभ: श्रीजगन्नाथाय नम:


मकर : ॐ योगी श्रीजगन्नाथाय नम:
कुंभ : ॐ विश्वमूर्तये श्रीजगन्नाथाय नम:
मीन : ॐ श्रीपति श्रीजगन्नाथाय नम:

ये भी पढ़ेंः स्वस्थ होकर मौसी के घर जाएंगे भगवान, जानिए जगन्नाथ और बलभद्र के रथों की खासियत