30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Budh Gochar 2023: एक महीने तक पांच राशियों पर आफत, निवेश से करियर तक पर संकट

ग्रहों के राजकुमार बुध ने बुधवार को वृषभ राशि में प्रवेश कर लिया। ये यहां सात जुलाई तक रहेंगे। बुध का राशि परिवर्तन कई राशियों के लिए मुश्किल समय ला रहा है। इन पांच राशियों के लोगों को किसी को निवेश में नुकसान हो सकता है तो किसी की सेहत खराब हो सकती है। किसी को करियर में दिक्कत हो सकती है तो किसी को पारिवारिक संबंध सहेजने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, जानिए बुध की चाल किस पर आफत ला रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pravin Pandey

•

Updated: 7 Jun 2023, 7:57 PM IST

budh_grah_patrika_image.jpg

वृषभ राशि में बुध का गोचर

मेष राशि
आज ग्रहों के राजकुमार बुध ने वृषभ राशि में गोचर कर लिया, इसका वैसे तो सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। लेकिन बुध का राशि परिवर्तन मेष राशि के जातकों के लिए अशुभ परिणाम लेकर आएगा। इसके परिणाम स्वरूप मेष राशि के जातकों का जीवनसाथी से विवाद होगा, घर में कलह होगी। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इससे मेष राशि वालों में असुरक्षा की भावना पैदा हो सकती है। करियर में असफलता मिल सकती है। दफ्तर में लक्ष्य पूरा न कर पाने से तनाव की स्थिति बनी रहेगी।


मिथुन राशि
बुध के राशि परिवर्तन का मिथुन राशि के जातकों पर भी गंभीर असर पड़ेगा। मिथुन राशि वाले लोग कार्यस्थल में आत्मविश्वास में कमी का सामना करेंगे, खर्च बढ़ने से आर्थिक स्थिति संभालना मुश्किल हो सकता है। बुध के वृषभ राशि में रहने की अवधि में भाग्य के साथ न देने से नुकसान उठाना पड़ सकता है। जरूरत पूरा करने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।


कर्क राशि
बुध के राशि परिवर्तन के प्रभाव से कर्क राशि के जातकों को करियर को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। हालांकि परिश्रम से अपना काम करते हैं तो सफलता भी मिलेगी। कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इनको भुनाने पर बड़ा लाभ मिल सकता है। जो लोग व्यापार से जुड़े हैं, वे समझदारी से फैसले करते हैं तो उन्हें व्यापार में लाभ मिल सकता है।

ये भी पढ़ेंः Budh Gochar today: इस महीने ग्रहों की पांच बड़ी हलचल से होगा कहीं खुशी कहीं गम, छह राशियों को धन लाभ


सिंह राशि
बुध का गोचर सिंह राशि के जातकों के लिए स्वास्थ्य के लिहाज से चुनौतीपूर्ण रहेगा। इस समय सिंह राशि वालों को त्वचा और गले के रोग हो सकते हैं। सर्दी खांसी जुकाम की समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है। करियर में प्रगति औसत ही रहेगी, काम का दबाव भी बढ़ जाएगा। सिंह राशि के व्यापारियों को घनघोर प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा।


वृश्चिक राशि
बुध गोचर के साथ वृश्चिक राशि के जातकों का हाथ भी भाग्य से छूटता नजर आ रहा है। इस समय आप पर काम का दबाव बढ़ सकता है, सहकर्मियों से विवाद बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है और लक्ष्य न हासिल कर पाने से निराश हो सकते हैं। निवेश में नुकसान हो सकता है।

ये भी पढ़ेंः Dhan Rajyog and Shasha Rajyog: वक्री शनि भी कुछ लोगों को पहुंचाते हैं फायदा, ये राजयोग बनाकर इन चार राशियों को दिलाएंगे लाभ