
जून में ग्रहों की बड़ी हलचल
इस दिन बदलेगी शनि की चाल
वहीं, इसी महीने 17 जून को रात 10.48 बजे शनि देव कुंभ राशि में रहते हुए वक्री होने जा रहे हैं। शनि की यह वक्रीय चाल 4 नवंबर 2023 तक रहेगी। फिर इसके बाद कुंभ राशि में ही शनि मार्गी हो जाएंगे। 140 दिन शनि की उल्टी चाल के कारण केंद्र त्रिकोण राज्य योग का निर्माण भी होगा।
इन ग्रहों का गोचर और बदलेगी चाल एवं राशियों पर असर
बुध का वृषभ राशि में गोचर : 7 जून शाम 7 बजे
सूर्य का मिथुन राशि में गोचर: 15 जून शाम 6.07 बजे
शनि कुंभ राशि में वक्री : 17 जून रात 10.48 बजे
बुध वृषभ राशि में अस्त : 19 जून सुबह 7.16 बजे
बुध का मिथुन राशि में गोचर : 24 जून दोपहर 12.35 बजे
जून में ग्रहों की हलचल का राशियों पर यह होगा असर
मेष : आर्थिक परियोजनाओं में विशेष लाभ, वाणी पर नियंत्रण रखें।
वृषभ : मनोबल ऊंचा होने के साथ कारोबार से लाभ, यात्रा से कष्ट।
मिथुन : प्रारंभ में उद्योग-धंधों में परेशानी, निकटवर्ती से हानि।
कर्क : व्यापार में धन-लाभ, भूमि, वाहन आदि का सुख प्राप्त होगा।
सिंह : उच्चाधिकारियों से सहयोग, परंतु लाभ से ज्यादा व्यय होगा।
कन्या : भाग्योन्नति व धन लाभ, लेकिन माता-पिता को कष्ट।
तुला : यात्रा संभव है, धार्मिक कार्यों में रूचि, धन-धान्य का आगमन।
वृश्चिक : दाम्पत्य सुख की प्राप्ति, धर्मकर्म में रुचि, नये पद की प्राप्ति।
धनु : गुप्त शत्रु से सावधान रहने पर लाभ, पिता के आज्ञा पालन करें।
मकर : बुद्धि से कार्य पूरे होंगे।
कुंभ : कार्य की अधिकता से मन में असंतोष, संबंधियों से अनबन संभव।
मीन : धार्मिक कार्यों में धन खर्च की अधिकता, परिवारजनों का सहयोग।
Updated on:
7 Jun 2023, 1:04 PM IST
Published on:
7 Jun 2023, 1:03 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.