
most powerful Astrological mark on fingers
ज्योतिष में यूं तो अनेक प्रकार से आपके भविष्य को लेकर गणना की जाती है। जिनमें मुख्य रूप से आपकी Kundali for future कुंडली में स्थित Astrological planets ग्रहों की दशा व दिशा से, वहीं हाथों की रेखा, मस्तक की रेखा सहित कई प्रकार शामिल हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनके अलावा अंगुलियों के पोर (नाखून के आगे की अंंगुली का भाग) भी आपके astrology भविष्य को लेकर बड़ी जानकारी देते हैं। यहां तक कि यदि Indian Vedic Astrology आपकी रेखाएं आपके भविष्य के संबंध में कोई जानकारी दे रही हैं तो उसमें भी बदलाव पोरों के स्थिति में अंतर के कारण ही उत्पन्न होता है।
दरअसल ज्योतिष के जानकारों के अनुसार भारतीय ज्योतिष Indian Jyotish के मुताबिक हमारे हाथों की दसों अंगुलियों सहित पैरों की दसों अंगुलियों में भी knucklesare of fingers कुछ खास प्रकार के निशान होते हैं, जो हमारे भविष्य को लेकर बहुत सी जानकारी भी देते है। लेकिन जानकारी के अभाव में अधिकांश लोग इन पोरों के असर को या तो कम अंकते हैं, या इस ओर ध्यान ही नहीं देते।
हमारी अंगुलियों के पोरों में मुख्य रूप से चक्र, शंख व पद्म की आकृति होती है। और यहीं आकृतियां हमारे भाविष्य की ओर इशारा करती हैं। माना तो यहां तक जाता है कि Indian Vedic Jyotish जिस किसी की सभी अंगुलियों के पोरों में चक्र होता है वह राज करता है यानि राजा होता है। वहीं जिस किसी की सभी अंगुलियों के पोरों में शंख होता है वह साधु होता है, जबकि जिस किसी की सभी अंगुलियों के पोरों में पदम होता है वह रोगी या कोढ़ी माना जाता है।
यहां ये जान लें कि जैसे यदि किसी जातक के हाथ की रेखाएं उसके predections for health शानदार स्वास्थ्य को दृर्शा रही हो और उसकी अंगुलियों के पोरों में पद्म अधिक हो तो यहां व्यक्ति का स्वास्थ्य लगातार ढुलमुल ही बने रहने की संभावना बढ़ जाती है। वहीं यदि Shankh शंख की संख्या ज्यादा हो तो व्यक्ति हर स्थिति में खुश रहने के साथ ही उसका स्वभाव भी काफी हद तक साधु समान यानि निश्चिंत रहने वाला होता है।
लेकिन यहां ये बात ध्यान देने वाली है कि किसी भी आकृति का अंगूठे पर होना उसे ज्यादा महत्वपूर्ण बना देता है। इसके अतिरिक्त इस आकृति का महत्व तर्जनी व अनामिका पर भी खास माना गया है।
दरअसल हमारी समस्त fingers knucklesare अंगुलियों के पोरों में किस आकृति की अधिकता है उसी से हमारे भविष्य को लेकर अनुमान लगाया जाता है। वहीं पोरों की आकृति की संख्या में क्या आपसी सामंजस्य बन रहा है इसे भी देखना होता है। जैसे यदि चक्र अधिक हैं, वहीं इसके बाद शंखों की संख्या है जबकि पदम की संख्या सबसे कम है तो उसके आधार पर forecasting the future भविष्य का आंकलन किया जाता है।
1. चक्र: किसी जातक की अंगुलियों में यदि चक्र की संख्या ज्यादा होगी तो उसका व्यवहार राजा समान होगा। कुल मिलाकर ज्यादा चक्र जहां आपको उचित पद प्राप्ति में मदद करने वाला माने जाते हैं, वहीं इसे लेकर ये भी विश्वास है कि आपको विलासी भी बनाते हैं।
2. शंख : किसी जातक की अंगुलियों में यदि शंख की संख्या ज्यादा होगी तो उसका व्यवहार साधु समान होगा। वह हर स्थिति में खुश रहने वाला होगा।
शंख अधिक होने पर ये आपको विरक्ति देने के अलावा ईश्वर के प्रति ज्यादा झूकाव रखने वाला यानि धार्मिक प्रवृत्ति का बनाते हैं।
3. पद्म : किसी जातक की अंगुलियों में यदि पदम की संख्या ज्यादा होगी तो उसका व्यवहार पतित होने की संभावाना के साथ ही उसके रोगी रहने की संभावना भी बढ़ जाती है। यह भी माना जाताा है कि इनकी अधिकता आपको दरिद्रता देने के अलावा अधिकतर परेशानियों में घेरे रखती है।
: यदि किसी व्यक्ति के अंगूठे के पोर में चक्र का निशान हो तो व्यक्ति बहुत भाग्यशाली माना जाता है। इस प्रकार के निशान वाले व्यक्ति धनवान होते हैं। अंगूठे पर चक्र का निशान होने पर व्यक्ति ऐश्वर्यवान, प्रभावशाली, दिमाग से संबंधित कार्य में योग्य होता है। ऐसे लोग बुद्धि का प्रयोग करते हुए काफी धन लाभ प्राप्त करते हैं। ये लोग पिता के सहयोगी होते हैं। घर-परिवार एवं समाज में इन्हें पूर्ण मान-सम्मान प्राप्त होता है।
: यदि किसी व्यक्ति के अंगूठे के पोर में शंख का निशान हो तो ऐसे व्यक्ति विषयों में लिप्त नहीं होते, ये शील और सद्गुणों की खान होते हैं। वे सम-भाव रखते हैं, न की शत्रु-भाव। इसके अलावा यह लोभ, क्रोध, मद, हर्ष, भय से भी काफी हद तक परे होते हैं।
लेकिन यहां ये भी ध्यान देने योग्य है कि यदि यह साधु स्वभाव तांत्रिक स्वभाव में हो तो ऐसे लोगों से दुश्मनी रखना हर किसी के लिए खतरनाक होता है, वहीं ऐसे तांत्रिक स्वभाव वाले लोग वैसे तो सम-भाव रखते हैं, लेकिन साथ ही कई इंद्रिय जनित कार्यों में भी इनकी रुचि होती है। यहां ये जान लें कि साधु स्वभाव और साधु तांत्रिक स्वभाव अंगुलियों के पौरों में मौजूद शंख के बाद की अन्य आकृतियों की संख्या पर निर्भर करता है।
: यदि किसी व्यक्ति के अंगूठे के पोर में पद्म का निशान हो तो ऐसे व्यक्ति विश्वास के ज्यादा काबिल नहीं होते है। ये समय के अनुसार अपने लाभ की ओर मुड जाते हैं। माना जाता है कि ऐसे लोगों को विषय वासना में काफी दिलचस्पी होती है। वहीं ये हमेशा किसी न किसी तरह की परेशानियों से जुझते रहते हैं। लेकिन अंगूठे के अलावा अन्य अंगुलियों में अन्य आकृतियों की संख्या उनके इस व्यवहार में परिवर्तन ला सकती हैं।
Published on:
03 Jul 2021 03:16 pm

बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
