
आपके जन्म में छुपा है ये रहस्य! ऐसे जानें कौन सी चीज आपको दिलाएगी सफलता
भोपाल। किसी भी व्यक्ति से जुड़ी खास बातों के अलावा उसके भविष्य को लेकर ज्योतिष के माध्यम से गणना की जाती हैं। इसके लिए व्यक्ति के जन्म के समय ग्रहों की दशा के साथ ही वर्तमान में चल रही ग्रहों की दशा का मुख्य योगदान माना जाता है। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि हमें जन्म का समय याद नहीं रहता या उसे हद तक कमजोर पड़ जाता है, कारण सही दशा के बारे में पता ही नहीं चल पाता।
इस संबंध में ज्योतिष के जानकार बीडी श्रीवास्तव का कहना है कि ऐसे में जहां यदि आप टाइम भूल गए हो तो लोग अंक ज्योतिष की मदद भी लेते हैं। लेकिन यदि इसके बावजूद कोई परेशानी हो, तो लोग हस्तरेखाओं से भी आपके भविष्य के बारे में जानकारी प्राप्त करने की कोशिश करते हैं। लेकिन इसमें सबसे मुख्य अड़चन ये है कि आपको या जिससे आप पूछ रहे हों उसे हस्तरेखा का पूरा ज्ञान हो।
श्रीवास्तव के अनुसार लेकिन एक स्थिति ऐसी भी है जिससे बिना जन्म समय को ज्ञात किए और बिना हस्तरेखाओं की जानकारी के आप अपना ही नहीं अपने साथियों व मित्रों का भी स्वभाव और करियर की दिशा के काफी कुछ बारे में जान सकते हैं।
जन्म माह का महत्व...
श्रीवास्तव का कहना है कि किसी का भविष्य देखने के मामले में जितना महत्व व्यक्ति की जन्म तारीख का है, उतना ही महत्वपूर्ण जन्म का महीना भी होता है। क्योंकि हर महीने की अपनी एक विशेषता होती है, जिसका असर हर व्यक्ति के स्वभाव पर दिखता है।
माना जाता है कि जन्म का महीना करियर से लेकर स्वभाव तक बहुत सी चीजों को प्रभावित करता है। जन्म के महीने के अनुसार ऐसा होता है स्वभाव और करियर ...
1. जनवरी माह...
इस माह में जन्मे लोगों को अपने कार्यों में जल्दबाजी रहती है, जिस कारण यह कई बार अपना नुकसान तक कर लेते है। इन पर सूर्य और शनि का विशेष प्रभाव रहता है। वहीं ये भी माना जाता है इस महीने में जन्में लोग कला के क्षेत्र में माहिर होते है। इसके साथ ही ये भी देखने में आता है कि इस महीने में जन्मे लोग अपने कार्य में कभी-कभी लापरवाही कर देते हैं।
उपाय:माना जाता है कि सूर्य को जल चढ़ाने से इस माह में जन्में लोगों के उपर से सभी संकट दूर हो जाते हैं।
2. फरवरी माह...
ये माह साल का दूसरा महीना है, ऐसे में फरवरी जन्में लोगों के ऊपर शुक्र देव की विशेष कृपा होती है। ज्योतिष के अनुसार किसी भी जातक के जीवन में शुक्र ग्रह भाग्य का कारक होने के कारण भौतिक सुख-सुविधाओं का भी कारक माना गया है। इस महीने में पैदा हुए लोग किसी भी कार्य को बड़ी से आसानी और सरलता से पूरा कर लेते है।
लेकिन इस माह में जन्में लोगों के साथ एक समस्या भी होती है कि यह कई बार अपने आप को समय के अनुसार बदल नहीं पाते है, जो कभी-कभार इनके लिए परेशानी बन जाती है।
इस माह में जन्में लोग काफी मेहनती होने के साथ ही अक्सर देखा जाता है कि ये लोग अपनी कला, वाणी से दूसरों को बड़ी आसानी से अपनी ओर आकर्षित कर लेते है।
उपाय:इन लोगों को अपनी परेशानियों को दूर करने के लिए भगवान शिव को रोज जल चढाना चाहिए और मां लक्ष्मी की आराधना करनी चहिए।
3. मार्च माह...
मान्यता के अनुसार देवताओं के गुरु बृहस्पति को समर्पित इस माह में पैदा हुए लोग परोपकारी होते हैं और धर्म के कार्यों में आगे रहते है। माना जाता है कि इस माह में जन्में लोग अड़ियल स्वभाव के होते है। इनके द्वारा कही गई बातों को ये लोग पत्थर की लकीर मानते है। हालांकि कई बार यही आदत इनके लिए रास्ते का रोड़ा बन जाता है।
उपाय:इस माह में जन्में जातक को भगवान विष्णु के सहस्त्र नामों का उच्चारण करना चाहिए, मान्यता के अनुसार ऐसा करने से व्यक्ति के रूके हुए कार्य जल्दी सिद्ध हो जाते हैं।
4. अप्रैल माह...
माना जाता है कि मंगल की विशेष कृपा इस माह में जन्में लोगों के ऊपर होती है, यानि मंगल इस जातक के लिए अति शुभ होता है। इसी सब के चलते इस माह में जन्में लोग ऊर्जावान होने के साथ ही इनका स्वभाव जिद्दी होता है। ऐसे लोग खेल-कूद आदि क्षेत्रों में काफी तरक्की करते है।
उपाय: इन जातकों द्वारा मां दुर्गा की पूजा करने से इन्हें कभी कोई परेशानी नहीं आती, साथ ही इस महीने में जन्में जातक यदि अपनी मां के चरण स्पर्श रोज करते हैं तो माना जाता है कि व्यक्ति के जीवन में कभी आर्थिक परेशानी नही आती है।
5. मई माह...
इस महीनें में जन्में लोगों का सूर्य अक्सर उच्च का होता है ,जिसके फलस्वरूप यह बड़ी आसानी और कम मेहनत के द्वारा उच्च पद पर आसीन हो जाते है। वहीं यह भी देखा गया है कि इस माह में जन्में जातकों को अपने ऊपर जरूरत से ज्यादा विश्वास होता है, जो कई बार इन्हें ले डूबता है।
6. जून माह...
इस माह में जन्में लोग मनमौजी स्वभाव होने के कारण कई बार अपने काम का नुकसान स्वयं कर लेते हैं। अक्सर ऐसा देखा जाता है कि ऐसे लोग अपने कार्य और वाणी के द्वारा अपना ही बड़ा नुकसान तक कर लेते हैं।
उपाय:इन महीने में जन्में व्यक्ति को मां पिता का पूर्ण आदर करते हुए चन्द्रमा और सूर्य को प्रसन्न करने का प्रयास करना चाहिए।
7. जुलाई माह...
इस माह में जन्म लेने वाले इन लोगों का मन बड़ा ही साफ होता है, लेकिन ये बड़े ही भावुक और जिद्दी स्वभाव के भी होते हैं। किसी के प्रति इनके मन में क्रोध या नारजगी जैसी भावना नहीं होती है। ऐसे लोगों को प्राइवेट नौकरी बड़ी जल्दी मिल जाती है साथ ही इस नौकरी में इनकी तरक्की भी बहुत जल्दी होती है।
इस माह में जन्म लेने वाले व्यक्तियों को अपने माता-पिता को खुश रखना चाहिए, उन्हें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वे कोई भी ऐसा कार्य न करें जिसे उनके माता-पिता को तकलीफ पहुंचे।
उपाय: इन जातकों को भगवान शिव की स्तुति करनी चाहिए।
8. अगस्त माह...
माना जाता है कि शुक्र और शनि का इस महीने में जन्में लोगों के ऊपर मिश्रित प्रभाव रहता है। ऐसे जातकों को मीडिया, फिल्म, वकालत और प्रशासनिक नौकरी में जल्दी सफलता मिल जाती है। किसी भी बात को अपनी तरफ धुमाना इन्हें बहुत अच्छे से आता है। इनकी चतुराई इनकी वाणी से साफ देखी जा सकती है।
लेकिन कई बार इसी के चलते इन्हें शिकस्त भी मिलती है। ऐसे लोग अपने दोस्तों के लाभ के लिए किसी का उपयोग भली-भांती करना जानते है।
उपाय:इन लोगों को जीवन में समृद्धि पाने के लिए प्रत्येक शनिवार को शनि के मंदिर जाकर उनकी आराधना करनी चाहिए।
9. सितंबर माह...
बुध को समर्पित इस महीने में जन्में लोग राजनीति में बड़ी जल्दी सफल होते हैं। यह अपनी अपनी लच्छेदार बातों से किसी को भी घुमा सकते हैं। इस माह जन्में जातक अपनी बुद्धि का प्रयोग बहुत ज्यादा करते है। अपनी फिजूलखर्ची पर इन्हें नियंत्रणकम ही होता है। प्रशासनिक सेवा और न्याय के कार्यों के मामलों में इनके बराबर कोई नहीं होता।
उपाय:इन्हें बुधवार के भगवान गणेश की पूजा करनी चाहिए।
10. अक्टूबर माह...
चन्द्रमा के शुभ प्रभाव के चलते इस माह में जन्में लोगों का मन भी चन्द्रमा की तरह शीतल रहता है। इन लोगों को कला और अभिनय के मामले में इन्हें बहुत जल्दी सफलता मिल जाती है।
उपाय:इन लोगों को जीवन बेहतर बनाने के लिए भगवान शिव की स्तुति कर उनका प्रसाद बच्चे और बुजुर्गों में बांटना चाहिए।
11. नवंबर माह...
इस माह में जन्में लोग बुद्धि के बड़े ही बलवान माने जाते है। इन लोगों को अपनी वाणी पर बड़ा अभिमान होता है। ऐसे लोग मजाक के साथ कटाक्ष करने में महिर माने जाते है। लेकिन स्वभाव में अधितर संकोची होने के साथ ही ये काफी सीधे साधे भी होते हैं। वहीं इनमें से कुछ को अपने फायदे के लिए किसी का उपयोग करना इन्हें भली-भांति आता है। शिक्षा के क्षेत्र में इनको बड़ी जल्दी सफलता मिलती है।
उपाय:इस माह में जन्में जातकों को प्रतिदिन अपने माता-पिता के पैर छूने के साथ ही मां सरस्वती की आराधना करनी चाहिए।
12. दिसंबर माह...
रक्षा के क्षेत्र में इस माह में जन्मे लोग बड़ी जल्दी सफल होते है। मान्यता है कि लोगों पर शुक्र और मंगल का मिश्रित प्रभाव होता है। ऐसे लोग प्रेम-प्रंसग वाले वाले होते हैं।
उपाय:ऐसे जातकों को हनुमान जी की उपासना करनी चाहिए क्योंकि हनुमान जी की पूजा इनके सारे कष्टों को दूर कर देती है।
Updated on:
13 Apr 2019, 1:38 PM IST
Published on:
13 Apr 2019, 9:54 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.