तुला राशि वालों की आजीविका
सामान्य तौर पर तुला राशि के लोग कूटनीतिज्ञ, वकील, संगीतज्ञ, संपादक, अतिथि सत्कारकर्ता, सुगंध निर्माण और अभिनेता के रूप में सफलता प्राप्त करते हैं। ये अच्छे न्यायाधीश, राजनीतिज्ञ, प्रोफेसर, कलाकार और व्यापारी होते हैं। तुला राशि के लोग साहित्य, संगीत, नृत्य, टेलरिंग, चित्रकारी, खिलौने बनाना आदि के कामों में कुशल होते हैं। वह ऊंचे दर्जे के वकील अथवा चिकित्सक भी होते हैं। इस राशि के लोगों का भाग्योदय प्रायः जीवन के मध्यकाल में होता है।