Lunar Eclipse 2023 held in this yoga after 12 years will shine luck 3 zodiac: वैशाख पूर्णिमा पर साल 2023 का दूसरा ग्रहण तथा पहला चंद्र ग्रहण लगा है। दरअसल पहला ग्रहण 20 अप्रैल 2023 को सूर्य पर लगा था। उसके 15 दिन बाद 5 मई को चंद्र ग्रहण हुआ है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जब भी कोई ग्रहण लगता है, तो उसका प्रभाव सम्पूर्ण मानव जाति पर शुभ या अशुभ रूप से पड़ता है। पिछले तीन साल से संयोग भी बन रहा है कि चंद्र ग्रहण लगातार वैशाख पूर्णिमा यानी बुद्ध पूर्णिमा पर हो रहा है। यह ग्रहण तुला राशि और स्वाती नक्षत्र में लग रहा है। वहीं इस बार चंद्र ग्रहण के दौरान चतुर्ग्रही योग भी बन रहा है। यह योग 12 वर्ष बाद बन रहा है। चतुर्ग्रही योग में चंद्र ग्रहण के प्रभाव से राशि चक्र की 12 राशियों में से तीन राशियां ऐसी हैं, जिन्हें इस चंद्र ग्रहण के दौरान लगने वाले इस चतुर्ग्रही योग का लाभ मिलेगा। पत्रिका.कॉम के इस लेख में भोपाल के ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा आपको बता रहे हैं कौन-कौन सी हैं वो लकी राशियां...