क्या है काम राजयोग
ज्योतिष के अनुसार 30 नवंबर 2023 को सुख समृद्धि के प्रदाता शुक्र ने तुला राशि में गोचर किया था। इस दौरान गुरु बृहस्पति मेष राशि में थे। इस तरह शुक्र और बृहस्पति ग्रह आमने सामने हो गए, जिससे शुभ समसप्तक योग बन गया और दोनों ग्रह एक दूसरे पर शुभ प्रभाव छोड़ने लगे। इसी के कारण एक तरह से बना शुक्र और गुरु का संयोग काम योग का निर्माण करने लगा। मान्यता है कि इस राजयोग से व्यक्ति की सभी इच्छाओं की पूर्ति होती है और अटके काम पूरे हो जाते हैं। साथ ही सभी कार्यों में सफलता मिलती है। इसका राशिचक्र की 3 राशियों पर बेहद शुभ प्रभाव पड़ने लगा, आइये जानते हैं कौन हैं वे लकी राशियां..