7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अगर मूलांक मैच नहीं करता और विवाह भी करना है तो क्या करें

Numerology Marriage Compatibility: अंक ज्योतिष के अनुसार सुखी मैरिज लाइफ के लिए अनुकूल मूलांक के पार्टनर (Mulank Match For Marriage) से विवाह करना चाहिए। लेकिन कई बार रिलेशन में आने के बाद पता चलता है कि पार्टनर का मूलांक अनुकूल नहीं है तो विवाह के लिए क्या करें ..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Pravin Pandey

•

Updated: 2 Jun 2025, 3:13 PM IST

mulank 1 marriage

mulank 1 marriage: मूलांक 1 विवाह

Mulank Match For Marriage Tips: अंक ज्योतिष के अनुसार यदि आपको मूलांक मैच नहीं करता तो भी आप लाइफ के कुछ टिप्स अपनाकर सुखी जीवन जी सकते हैं। यदि आपक मूलांक 1 है तो जानते हैं कौन से मूलांक आपके अनुकूल हैं और कौन प्रतिकूल, साथ में प्रतिकूल मूलांक की जोड़ी वाले क्या करें ..

मूलांक 1 की किससे बनेगी अनुकूल जोड़ी


अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 1 वालों की जोड़ी मूलांक 2, मूलांक 3, मूलांक 5 और मूलांक 7 से बनती है, जबकि मूलांक 1, मूलांक 6, और मूलांक 8 वालों से विवाह पर रिश्ते में टकराव रहता है यानी मूलांक 1 से इन मूलांक के लोगों की जोड़ी ठीक नहीं रहती पर कुछ टिप्स अपना कर आप अच्छा वैवाहिक जीवन बिता सकते हैं। आइये जानते हैं मूलांक 1 के लिए वैवाहिक जीवन के टिप्स

मूलांक 1 वालों के लिए वैवाहिक जीवन के टिप्स


अंकज्योतिष की मदद से यदि सही जीवनसाथी का चुनाव किया जाए, तो वैवाहिक जीवन सफल, सुखद और दीर्घकालिक बन सकता है। यदि किसी कारण से मूलांक के अनुरूप मैच नहीं मिलता है तो ये टिप्स अपना सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः

मूलांक 1 है तो इन बर्थ डेट वालों से न बनाएं रिश्ता, झगड़े से छिन जाता है चैन


अहंकार को पार्टनर से दूर रखें


मूलांक 1 के लोगों का आत्मविश्वास कभी-कभी अहंकार में बदल जाता है, जो रिश्तों में तनाव का कारण बन सकता है। इसे पहचानकर, गुस्से पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें।


पार्टनर की बात सुनें


अच्छी मैरिज लाइफ के लिए पार्टनर से संवाद और समझ जरूरी है। सामने वाले की बात को भी उतना ही महत्व दें, जितना खुद की बात को देते हैं। जीवन साथी को समय दें और उन्हें समझने का प्रयास करें।

ये भी पढ़ेंः

Lucky Partner Matrimony: बर्थ डेट बताती है कि किससे विवाह सफल होगा और किसे जीवन साथी बनाने पर भाग्य का मिलेगा साथ


पार्टनर की सराहना करें

जीवनसाथी की छोटी-छोटी कोशिशों की तारीफ आपके रिश्ते मजबूत कर सकता है और प्रतिकूल मूलांक के साथी के साथ भी सामंजस्य बना सकता है।


प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को अलग रखें


कार्यस्थल की टेंशन को घर में न लाएं और अपने रिश्तों को प्राथमिकता दें। इससे सामंजस्य बढ़ेगा।

ये भी पढ़ेंः

बर्थ डेट बताती है कि किससे विवाह सफल होगा और किसे जीवन साथी बनाने पर भाग्य का मिलेगा साथ


रिलेशनशिप काउंसिलिंग


यदि रिश्ता तनावपूर्ण हो रहा हो तो किसी विशेषज्ञ से सलाह लें, पार्टनर के मन महत्व देने का प्रयास करें।

काम आएंगे ये ज्योतिषीय उपाय

1.हर रविवार को सूर्य को अर्घ्य दें और “ॐ घृणि सूर्याय नमः” मंत्र का जाप करें।

2. घर में रत्नों या शुभ रंगों का प्रयोग करें, जिससे पॉजिटिव एनर्जी बनी रहे।

मूलांक 1 के लिए शुभ रंग, दिन और रत्न

अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 1 के लिए रविवार और गुरुवार को शुभ कार्य करना शुभ रहता है। ये दिन जीवन में सकारात्मकता लाते हैं। वहीं सुनहरा, नारंगी और हल्का पीला रंग मूलांक 1 के लिए शुभ होता है।

शादी या रोका जैसे अवसरों में इन रंगों को पहनने से शुभता बढ़ती है। इसके अलावा मूलांक 1 वाले माणिक्य धारण कर सकते हैं। हालांकि रत्न पहनने से पहले किसी ज्योतिषी को कुंडली दिखाकर सलाह जरूर लें। यह आत्मविश्वास और भाग्य को सशक्त करता है।